फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America says There is fair investigation of the Hindu Genocide in Myanmar

म्यांमार में हिंदू नरसंहार की निष्पक्ष जांच हो: अमेरिका 

Fri, 25 May 2018 09:52 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 25 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
America says There is fair investigation of the Hindu Genocide in Myanmar
रोहिंग्या (फाइल फोटो)
म्यांमार में रोहिंग्याओं द्वारा गतवर्ष 25 अगस्त को 99 हिंदुओं के नरसंहार से संबंधित मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट पर अमेरिका ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरी चिंता जताई है। अमेरिका ने कहा है कि म्यांमार के अराकान रोहिंग्या सॉल्वेशन आर्मी (आरसा) से जुड़े आतंकियों द्वारा रखाइन प्रांत में किए नरसंहार की विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच अविलंब करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘आरसा द्वारा हिंदू ग्रामीणों की हत्या से संबंधित एमनेस्टी की रिपोर्ट से हम काफी दुखी हैं। इस रिपोर्ट ने रखाइन प्रांत में हुई हिंसा को लेकर विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया है। ठोस आधार पर जांच द्वारा सभी तथ्यों का निर्धारण करके म्यांमार हिंसा के दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। 
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक, ‘अमेरिका इस तरह की रिपोर्ट का लगातार समर्थन करता रहेगा।’ इस सप्ताह की शुरूआत में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बंदूक और तलवारों से लैस रोहिंग्या मुस्लिमों और सशस्त्र विद्रोहियों का समूह 99 हिंदू महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के नरसंहार के साथ अन्य लोगों की हत्याओं के लिए भी जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सख्त अधिनियम पारित

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने म्यांमार में कथित नस्ली सफाए के मुद्दे के समाधान के लिए नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट, 2019 पारित किया है। अमेरिकी विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन और सांसद एड रॉयस ने कहा कि यह प्रावधान बर्मी सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाता है और अमेरिकी सेना के संयुक्त अभ्यास पर रोक लगाएगा। इस बीच बर्मा टास्क फोर्स ने एमनेस्टी की इस रिपोर्ट की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed