{"_id":"5a901e084f1c1bb5568b5781","slug":"america-s-first-combat-aircraft-pilot-congratulated-avni","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी को अमेरिका का सलाम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी को अमेरिका का सलाम
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Avni Chaturvedi, Indian Airforce
अमेरिकी सांसद मार्था एमसीसैली ने युद्धक विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी को बधाई दी है। सांसद बनने से पहले मार्था 26 साल तक अमेरिकी वायु सेना को सेवाएं दी थीं और 2010 में कर्नल पद से रिटायर हुई थीं।
विज्ञापन
वह युद्ध विमान उड़ाने वाली पहली अमेरिकी पायलट रही हैं। उन्होंने 1995 में इराक में युद्ध विमान उड़ाया था। इसके बाद मार्थो ने युद्ध के दौरान करीब 100 घंटे तक उड़ान भरी। वहीं अवली ने सोमवार को भारतीय वायुसेना के जामनगर बेस ने मिग-21 विमान उड़ाया था।
विज्ञापन
अवनि ने इसके लिए गुजरात के जामनगर एयरबेस से उड़ान भरी और पहली बार में इसे पूरा किया। इस तरह से अवनि फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बन गईं और इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
एक फाइटर पायलट युद्ध की स्थिति में अवनि सुखोई जैसे विमान भी उड़ा सकती हैं। साल 2016 में अवनि के साथ-साथ भावना कांत और मोहना सिंह को इस काम के लिए चुना गया था।
बीते एक साल तक तीनों को फाइटर पायलट की ट्रेनिंग दी गई। बता दें कि इसके पहले 2016 के पहले भारतीय वासुसेना में महिलाओं को फाइटर प्लेन चलाने की अनुमति नहीं थी। मगर अनुमति मिलने के दो साल बाद ही अवनी ने पहली महिला फाइटर प्लेन पायलट बनने का तमगा अपने नाम कर लिया।