{"_id":"589c30874f1c1be717379a43","slug":"america-s-fault-9-11-mastermind-blasts-head-of-snake-barack-obama-in-letter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"9\/11 के मास्टर माइंड ने जेल से लिखा खत, ओबामा को कहा- सांप का सर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
9/11 के मास्टर माइंड ने जेल से लिखा खत, ओबामा को कहा- सांप का सर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका भले ही पूरी दुनिया को दहला देने वाले 9/11 घटना के पीछे ओसामा बिन लादेन और अलकायदा का हाथ मानता हो लेकिन खालिद शेख मोहम्मद नाम का एक आतंकवादी सालों से यह दावा करता आया है कि इस घटना का मास्टरमाइंड वह है। बराक ओबामा को लिखे एक खत की वजह से खालिद मोहम्मद एकबार फिर से सुर्खियों में हैं।
खालिद मोहम्मद ने बराक ओबामा को 'सांप का सर' बताते हुए एक खत लिखा है। इस खत में खालिद ने कहा कि ओबामा 'दमन और उत्पीड़न करने वाले देश' का प्रमुख है और 9/11 की घटना अमेरिका की सम्राज्यवादी विदेशी नितियां और हजारों मासूमों की मौत का बदला था।
इस खत को अमेरिका के डिफेंस अटार्नी डेविड नेविन ने जारी किया। डेविड नेविन ने बताया कि खालिद ने दो साल पहले नवंबर 2014 में ग्वॉनटैनमो जेल में रहने के दौरान इस खत को लिखना शुरू किया था। इस खत पर 8 जनवरी 2015 की तारीख पड़ी है। लेकिन अमेरिका पहुंचने में इस खत को 2 साल से ज्यादा समय लग गया।

9/11 के दिन अल्लाह हमारे साथ था
9/11
खालिद ने खत में लिखा है कि, यह हम नहीं थे जिन्होंने आपकी जमीन पर 9/11 की घटना को अंजाम देकर युद्ध शुरू किया। युद्ध तो आप और आपके तानाशाहों ने हमारी जमीन पर शुरू किया था। खालिद ने कहा कि 9/11 के दिन अल्लाह हमारे साथ था।
खालिद ने कहा कि 9/11 के दिन विमान का अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने जब ट्विन टावर्स, पेंटागन और पेंसिलवेनिया के एक मैदान को निशाना बनाया, उस वक्त अल्लाह भी हमारे साथ था। खालिद ने लिखा, 'अल्लाह ने 9/11 की घटना को अंजाम देने, तुम्हारी पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने और तुम्हारी धूर्तता और पांखड को सामने लाने में हमारी मदद की।'
पत्र में खालिद ने कई 'क्रूर और नृशंस हत्याकांडों' का जिक्र किया है, जिसके पीछे वो अमेरिका का हाथ मानता है। इन घटनाओं में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला से लेकर वियतनाम युद्ध तक कई घटनाओं का जिक्र है। लेकिन पत्र में खालिद ने जिस बार पर सबसे ज्यादा बार जिक्र किया वो फलिस्तीनी आबादी की तकलीफें और इजराइल को अमेरिका का मिलता समर्थक है।