{"_id":"5a320f574f1c1b8b688b853e","slug":"america-rex-tillerson-to-pakistan-could-lost-territorial-control-if-not-separated-with-terror-groups","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की पाक को चेतावनी, नहीं संभला तो खो देगा देश पर से पकड़","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका की पाक को चेतावनी, नहीं संभला तो खो देगा देश पर से पकड़
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
रेक्स टिलरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि यदि उसने हक्कानी नेटवर्क और सुरक्षित पनाहगाह में ठिकाना पाने वाले अन्य आतंकी गुटों के साथ रिश्तों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो पाक के राजनीतिक नेतृत्व की उसके देश पर से पकड़ खत्म हो जाएगी। अमेरिका ने चिंता जताई कि अमेरिका-पाक के बीच अच्छे रिश्तों का इतिहास रहा है लेकिन ये संबंध पिछले कुछ दशकों से कमजोर हो रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के साथ डील करना अच्छा नहीं लगता है, इसमें उन्हें मजा नहीं आता है। टिलरसन की यह टिप्पणी ट्रंप प्रशासन के बार-बार पाक को आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी की बीच आई है। टिलरसन ने कहा कि हम पाकिस्तान से उसकी सीमाओं के भीतर आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए पाक को हक्कानी व अन्य आतंकी गुटों के साथ रिश्ते बदलने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। टिलरसन ने वर्ष 2017 की विदेशनीति संबंधी चुनौतियों और भविष्य के संबंध में अटलांटिक काउंसिल-कोरिया फाउंडेशन फोरम में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
अमेरिका ने पाक सरकार को बताया कमजोर, कहा- आतंकियों का बढ़ा हौसला
शीर्ष राजनयिक ने चेताया कि अमेरिका ने पाक के साथ सूचनाएं साझा की हैं लेकिन हम ऐसी स्थिति जारी नहीं रख सकते हैं जहां आतंकी संगठनों को पाक में सुरक्षित पनाहगाह के रूप में देखा जाता हो। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा बार-बार चेताने के बावजूद आतंकी गुटों के मामले में पाक के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। टिलरसन ने अमेरिका और पाक के बीच पिछले कुछ दशकों में खराब हो रहे रिश्तों को लेकर चिंता जताई। विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ एक बैठक में टिलरसन ने कहा कि उन्हें पाक के साथ डील करने में मजा नहीं आता है।
विज्ञापन
विदेशमंत्री टिलरसन ने माना कि अमेरिका के लिए अभी भी पाक एक अहम साझेदार है लेकिन पिछले एक दशक में रिश्तों में खटास आई है। अब हमें आपसी रिश्ते को एक साझा हित की तरफ लाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी राह तलाशनी होगी जहां क्षेत्र में शांति व स्थिरता के लिए साथ-साथ काम किया जा सके।
भारत के साथ रिश्ते आगे बढ़ाएगा अमेरिका
Rex Tillerson
क्षेत्र में चीन की बढ़ती हठधर्मिता के बीच रेक्स टिलरसन ने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ स्वतंत्र और खुले रूप से भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा दी है। अमेरिका लंबे समय से रणनीतिक रूप से भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में भारत के लिए अहम भूमिका का पक्षधर रहा है। इसी कारण हम भारत के साथ अपनी भागीदारी को आगे बढ़ा चुके हैं। टिलरसन ने जोर दिया कि भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच भारत-प्रशांत क्षेत्र में लंबे समय से त्रिपक्षीय रिश्ते रहे हैं और अब हम इसमें भारत के महत्व को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में दक्षिण एशिया और हिंद महासागर भी शामिल है।