{"_id":"5b915278867a557ff306c68f","slug":"america-returned-india-the-lost-historic-idol-of-lord-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारत को लौटाई भगवान शिव की दो ऐतिहासिक मूर्तियां, हो गई थीं चोरी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने भारत को लौटाई भगवान शिव की दो ऐतिहासिक मूर्तियां, हो गई थीं चोरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से चुराई गईं हजारों डालर की दो प्राचीन मूर्तियां अमेरिका ने भारत को लौटा दी हैं। इन मूर्तियों को अमेरिका के दो संग्रहालयों में प्रदर्शित किया जा चुका है। पहली मूर्ति लिंगोधभवमूर्ति 12वीं सदी की है। भगवान शिव की ग्रेनाइट से निर्मित यह मूर्ति चोल काल की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक की कीमत कीमत 2.25 लाख डालर आंकी गई है। वहीं दूसरी मूर्ति 2.75 लाख की है।
विज्ञापन
इस मूर्ति को तमिलनाडु से चुराया गया था और बर्मिंघम संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया था। दूसरी मूर्ति बोधिसत्व मंजूश्री की है। इस मूर्ति के हाथ में तलवार है। मूर्ति स्वर्ण रंग में रंगी है। 12वीं सदी की इस फिलाइट मूर्ति को 1980 के दशक में बिहार के बोधगया के समीप के एक मंदिर से चुराया गया था।
विज्ञापन
इसे नार्थ कैरोलीना यूनिवर्सिटी के आकलैंड आर्ट संग्रहालय से हासिल किया गया है। ये मूर्तियां मंगलवार को न्यूयार्क में वाणिज्य दूतावास में एक कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती को मैनहट्टन जिला आर्टनी साइरस वेंस जूनियर ने सौंपीं।
विज्ञापन