फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America: Republican party apologizes to Hindus over advertising with Lord Ganesha

अमेरिका: भगवान गणेश वाले विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ने हिंदुओं से मांगी माफी

Fri, 21 Sep 2018 05:58 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Updated Fri, 21 Sep 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
America: Republican party apologizes to Hindus over advertising with Lord Ganesha
ganesha
अमेरिका में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी ने अखबार में दिए उस विज्ञापन को लेकर हिंदुओं से माफी मांगी है, जिसमें भगवान गणेश की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस विज्ञापन के जरिये पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की थी, लेकिन इससे उनकी भावनाएं आहत हो गईं। 
विज्ञापन


टेक्सास के एक अखबार में छपे इस विज्ञापन में भगवान गणेश की तस्वीर के साथ लिखा गया था कि आप एक गधे की पूजा करेंगे या एक हाथी की? यह आपकी पसंद है। बता दें कि रिपब्लिकन का चुनाव चिह्न हाथी है जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी का गधा।
विज्ञापन


भारतीय अमेरिकी समुदाय ने एक भारतीय-अमेरिकी अखबार में पार्टी के इस विज्ञापन में भगवान गणेश की तस्वीर के इस्तेमाल को अपमानजनक करार दिया। विज्ञापन का प्रकाशन करने वाली पार्टी की काउंटी इकाई, फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी ने माफी मांगते हुए कहा, यह किसी भी रूप में हिंदू रीति-रिवाजों या परंपराओं का अपमान करने के उद्देश्य से नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकार समूह हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी से विज्ञापन के लिए माफी मांगने को कहा था। सोशल मीडिया पर भी इस विज्ञापन को काफी तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।  भारतीयों सवाल कर रहे हैं कि भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक गणेश चतुर्थी का राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed