{"_id":"5b814ff242c7924632549a26","slug":"america-recover-its-war-weapons-for-russia-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार की घुसपैठ से परेशान होकर अमेरिका ने फिर निकाला ब्रह्मास्त्र, निशाने पर रूस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बार-बार की घुसपैठ से परेशान होकर अमेरिका ने फिर निकाला ब्रह्मास्त्र, निशाने पर रूस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस से बढ़ती तनातनी के बीच अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को शीत युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले जंगी बेड़े को दोबारा शामिल किया है। अमेरिकी नौसेना ने 2011 में खर्च कटौती का हवाला देते हुए इसे हटा दिया था। पिछले कुछ महीनों में रूस के लड़ाकू विमान और युद्धपोत उत्तरी अटलांटिक में ब्रिटेन सहित अमेरिका नाटो सहयोगियों के हवाई क्षेत्र और सीमा में कई बार घुसपैठ कर चुके हैं। पिछले साल नाटो नौसेना के अधिकारियों ने उत्तरी अटलांटिक में रूसी पनडुब्बियों की मौजूदगी की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना संचालन के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने कहा, ‘हम युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन इससे बचने का अच्छा तरीका यही है कि आपके पास शक्तिशाली, घातक और प्रतिस्पर्धी नौसेना हो। इस जंगी बेड़े के शामिल होने से उत्तरी अटलांटिक में घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने की हमारी ताकत में वृद्धि होगी। इससे अमेरिका की समुद्री श्रेष्ठता बनाए रखने में मदद मिलेगी, जो हमारे देश की सुरक्षा, समृद्धि और प्रभाव बढ़ाने में अहम होगी।’
विज्ञापन
क्यूबा मिसाइल संकट में अहम भूमिका: 1950 में पहली बार इस बेड़े को अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया था। 1962 में क्यूबा मिसाइल संकट के समय इस जंगी बेड़े ने अहम भूमिका निभाई थी और रूसी युद्धपोतों को क्यूबा तक पहुंचने से रोका था। 2011 में मास्को से तनातनी कम होने के बाद खर्च कटौती का हवाला देते हुए इसे हटा लिया गया था।
विज्ञापन