फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america president Donald Trump twitter deactivated for 11 minutes by mistake

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हुआ बंद, लोगों ने कहा- हमेशा के लिए कर दो सस्पेंड

Fri, 03 Nov 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 03 Nov 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
 america president Donald Trump twitter deactivated for 11 minutes by mistake
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट तीन नवंबर को पूरे 11 मिनट के लिए डिएक्टिवेट हो गया था। किसी को पहले समझ नहीं आया कि ऐसा किस वजह से हुआ। कई को यह भी लगा कि शायद ट्रंप ने अपने अकाउंट बंद करके खुद ही ट्विटर छोड़ दिया है। इस बीच जो भी ट्रंप के अकाउंट को खोज रहा था उसे 'यह पेज मौजूद नहीं है' का मैसेज दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, फिर खुद ही सब ठीक हो गया था और ट्रंप इस पूरी घटना का जिक्र किए बिना रोज की तरह ट्वीट करने लगे। इसी बीच ट्विटर पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए थे। कई ने मांग उठाई कि उनके अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

छोटी सी 'गलती' से हुआ ऐसा 

 america president Donald Trump twitter deactivated for 11 minutes by mistake
Donald Trump
यह सब ट्रंप नहीं बल्कि ट्विटर के एक कर्मचारी की गलती की वजह से हुआ था। मामला बढ़ने के बाद ट्विटर की तरफ से सफाई आई। उसमें लिखा गया कि आज डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 11 मिनट के लिए बंद हो गया था, जो अब ठीक हो गया है। यह ट्विटर में काम करने वाले एक शख्स की गलती की वजह से हुआ था और हम जांच करने के साथ यह भी देख रहे हैं कि आने वाले वक्त में ऐसी चीजों से बचा जा सके।

ट्विटर ने दी यह सफाई
 


इसपर ऐसे रिएक्शन आए
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed