फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America preparing for march like pairs estimated budget is 200 crore

ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका में होगी पेरिस जैसी परेड, खर्च आएगा 200 करोड़

Fri, 16 Feb 2018 03:06 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
वर्ल्ड न्यूज डेस्क Updated Fri, 16 Feb 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
America preparing for march like pairs estimated budget is 200 crore
फ्रांस सेना परेड, पेरिस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि उनके देश में भी फ्रांस जैसी सैन्य परेड हो। अपनी इस ख्वाहिश को उन्होंने अपने स्टाफ के सामने भी जाहिर किया है। ट्रंप के निर्देश के बाद व्हाइट हाउस की बजट टीम इसके ब्लू प्रिंट की तैयारी में जुट गई। अमेरिका के डिफेंस हेडक्वार्टर पेंटागन ने फ्रांस जैसी सैन्य परेड कराने का बजट 200 करोड़ रुपये बनाया है। व्हाइट हाउस के बजट प्रमुख मिल्क मुल्वाने ने बताया कि बजट की मंजूरी के लिए इसे राष्ट्रपति और आर्मी चीफ के पास भेजा गया है। जिस पर आखिरी फैसला जल्द आ जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल जुलाई में फ्रांस गए थे। वहां उन्होंने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन के साथ सेना की परेड देखी थी। ट्रंप को पेरिस की परेड बहुत पसंद आई। अमेरिका पहुंचते ही उन्होंने अपने देश में अधिकारियों से कह दिया कि 'मैं पेंटागन में भी पेरिस जैसी परेड ही चाहता हूं'। इसके बाद अधिकारियों ने परेड की तैयारियां शुरू कर दी। अमेरिका के रक्षा सचिव जिम मैटिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब तक अमेरिका की सैन्य परेड वॉशिंगटन में हुआ करती थी। अब नई परेड बड़े स्तर पर कराई जा रही है इसलिए इसे दूसरे शहर में शिफ्ट किया जा रहा है।  
विज्ञापन


बजट पर बढ़ते बवालको देखते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट अभी प्रारंभिक स्तर का है। इसकी लागत को कैसे कम किया जाए इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तय है कि इस बार का बजट पिछले बार की तुलना में ज्यादा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी परेड 1 घंटे के आस-पास हुआ करती थी। जिस परेड की तैयारी हम कर रहे हैं, उसका प्रदर्शन 4 घंटे तक चलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed