फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America is trying to support India on NSG bid

चीन के वीटो के बावजूद NSG में भारत की एंट्री के लिए कोशिश कर रहा है अमेरिका

Mon, 28 Aug 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 28 Aug 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
America is trying to support India on NSG bid

न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप यानी एनएसजी की सदस्यता हासिल करने की राह में भारत के सामने चीन लंबे समय से रोड़ा बना हुआ है लेकिन अब अमेरिका का साथ मिलने के बाद यह समस्या हल होती दिख रही है। चीन के विरोध के बाद भी अमेरिका एनएसजी में भारत की एंट्री करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


समर्थन देने के तरीकों पर विचार
खबरों के मुताबिक भारत को एनएसजी का हिस्सा बनाने के लिए अमेरिका इन दिनों हर तरीकों पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को ट्रंप प्रशासन बेहद महत्वपूर्ण मसला मानता है। अमेरिका भारत के इस समूह में शामिल होने के प्रयास को अधिक सक्रियता से समर्थन देने के तरीकों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:- NSG मेंबर्स से बोला US- भारत की सदस्यता का करें समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, इस मसले पर जल्द ही एक बैठक का आयोजन होगा। हम उन तरीकों पर विचार कर रहे हैं जिसमें भारत की एनएसजी में सदस्यता संबंधी प्रयास को अधिक सक्रियता से समर्थन दे सकें क्योंकि यह मामला अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन
अधिकारी ने यह बयान उन प्रश्नों के जवाब के तौर पर दिया कि ट्रंप प्रशासन ने भारत को एनएसजी में सदस्यता दिलाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका भारत की एनएसजी में सदस्यता का समर्थन करता है। 

यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 26 जून को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान भी उठा था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ इस मुद्दे को उठाया गया है या नहीं, मुझे नहीं पता। लेकिन इस मसले पर अमेरिका भारत के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed