{"_id":"5bdfd596bdec226944240b0c","slug":"america-imposed-sanctions-on-iran-oil-and-economic-sector-on-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध किया लागू, तेल और आर्थिक क्षेत्र निशाने पर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध किया लागू, तेल और आर्थिक क्षेत्र निशाने पर
भाषा
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
iran-america
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने ईरान के तेल और आर्थिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए दंडात्मक प्रतिबंध फिर से लागू किए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध बताया है।
ये प्रतिबंध सोमवार को लागू हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में तेहरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने का विवादित फैसला लिया था। ये प्रतिबंध उसी के परिणाम हैं।
इन प्रतिबंधों के कारण ईरान के साथ कारोबार करने वाली तीसरे देशों की कंपनियां सीधे तौर पर प्रभावित होंगी।
इससे विश्व के तेल बाजार प्रभावित होंगे। हालांकि, अमेरिका ने आठ देशों को ईरान से तेल आयात जारी रखने की अस्थायी छूट दे रखी है।
पोम्पिओ ने ‘सीबीएस’ चैनल के ‘फेस दी नेशन’ से कहा, ‘अमेरिका की ओर से प्रतिबंध आज रात मध्य रात्रि से फिर से लागू होंगे।’