फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America Has What Received from Syria Attack

जानें, सीरिया पर हमले से अमरीका को क्या हासिल हुआ?

Sat, 08 Apr 2017 08:27 PM IST
ब्रजेश उपाध्याय / बीबीसी संवाददाता
ब्रजेश उपाध्याय / बीबीसी संवाददाता Updated Sat, 08 Apr 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
America Has What Received from Syria Attack
- फोटो : bbc

सीरियाई सैन्य अड्डे पर हवाई हमलों के बाद अमरीका ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो और हमलों के लिए तैयार है। अमरीकी अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार को रासायनिक हमला लॉन्च करने के लिए जिस सैनय अड्डे का इस्तेमाल किया गया था, अमरीका ने इसी अड्डे पर बम बरसाए हैं। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने मौजूदा स्थिति बिगड़ने की चेतावनी दी है, जबकि रूस और सीरिया ने इसकी आलोचना की है। सीरिया के सहयोगी देश रूस ने कहा है कि अमरीका 'अपनी एकतरफा कार्रवाई से चरमपंथियों को बढ़ावा' दे रहा है। अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है, "रूस की प्रतिक्रिया से मैं निराश हूं।" हालांकि उन्होंने कहा कि इस प्रतिक्रिया से उन्हें हैरानी नहीं हुई है। रूस ने सीरिया के एंटी क्राफ्ट सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का वादा किया है। इस हमले से आखिर अमरीका को क्या हासिल हुआ?

विज्ञापन



इस हमले से सीरिया के जमीनी हालात में कोई बदलाव नहीं आया है बल्कि एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, जिस हवाई पट्टी पर बमबारी हुई है, उससे आज ही लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी है। इससे रूस के साथ अमरीका के तनाव में खासा इजाफा हो गया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस और अमरीका ने खुलकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की है।

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच रिश्तों की दिशा क्या होगी?

America Has What Received from Syria Attack
चरमपंथी गुटों पर कार्रवाई के लिए रूस और अमरीका के बीच हवाई हमलों के दौरान किसी दुर्घटना से बचने के लिए जानकारी साझा करने के समझौते को रूस ने रद्द कर दिया है। दोनों देशों के बीच रिश्तों की दिशा क्या होगी, इसका अंदाजा अगले हफ्ते लग पाएगा जब अमरीकी विदेश मंत्री रूस पहुंचेंगे।

ट्रंप की टीम ने इसे एक ठोस कारगर विदेश नीति के रूप में किया पेश

America Has What Received from Syria Attack
डोनाल्ड ट्रंप

इस कार्रवाई से अमरीकी राष्ट्रपति को फायदा पहुंचा है। अमरीकी कांग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के सदस्यों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है। हालांकि कुछ सदस्यों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन ट्रंप की टीम इसे एक ठोस कारगर विदेश नीति के रूप में पेश किया है, जिसमें कमांडर इन चीफ मुश्किल फैसलों से पीछे नहीं हटते। इस हमले से चीन के राष्ट्रपति के अमरीकी दौरे को एक तरह से फीका कर दिया है, जोकि माना जा रहा है कि ये कार्रवाई चीन को काफी नागवार गुजरी होगी। इसे एक दूसरे को जानने समझने के दौरे की तरह पेश किया जा रहा है। हालांकि सार्वजनिक रूप से दोनों के देशों के राष्ट्रपतियों ने जितना संभव था, गर्मजोशी दिखाई।

विज्ञापन

शी जिनपिंग के चीन आने के न्यौते को ट्रंप ने किया स्वीकार

America Has What Received from Syria Attack
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : bbc

ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में चीन पर काफी निशाना साधा था, इसलिए भी चीनी राष्ट्रपति का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा था। व्यापार, उत्तर कोरिया, साउथ चाइना सी जैसे मुद्दों पर कोई प्रगति नहीं हुई और इसे ट्रंप के चीन के दौरे के लिए टाला दिया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप को चीन आने का न्यौता दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। दोनों देशों के बीच 'हंड्रेड डेज' कार्यक्रम पर सहमति बनी है, जिसका मकसद है आपसी व्यापार के मसलों को सुलझाना, अमरीकी निर्यात को बढ़ावा देना ताकि चीन के साथ अमरीका का व्यापार घाटा कम हो सके। हालांकि इसी दौरान एक बार फिर अमरीका ने दुहराया है कि अगर चीन नहीं तैयार होता है तो वो अकेले ही उत्तर कोरिया पर कार्रवाई करेगा। शी जिनपिंग का ये दौरा इसलिए भी याद रखा जाएगा क्योंकि उनकी यात्रा के दौरान अमरीका ने सीरिया पर बमबारी की है।

ट्रंप के कट्टर समर्थकों ने सीरिया बमबारी की आलोचना

America Has What Received from Syria Attack

सीरिया की बमबारी को लेकर एक बड़ी बात ये आई है कि ट्रंप के कट्टर समर्थकों में से कुछ ने इस कार्रवाई की आलोचना की है। उनका कहना है कि हमने उनको इसके लिए वोट नहीं दिया था, हमने उन्हें अमरीका फर्स्ट के वादे की वजह से वोट दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अमरीकी लोगों की जिंदगियां बेहतर करेंगे, उनके लिए नौकरियों के अवसर पैदा करेंगे। उनके अनुसार, मध्यपूर्व में फौजी दखलंदाजडी की ट्रंप तो आलोचना किया करते थे, इसके लिए उन्होंने ओबामा की भी काफी आलोचना की थी कि वो उन देशों में क्यों घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे हमारा कोई सीधा लेना देना नहीं है। ये लोग इसे ट्रंप की नीति में एक बड़े बदलाव की तरह देख रहे हैं और इससे ट्रंप के कट्टर समर्थकों में एक नाराजगी नजर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed