{"_id":"587006e04f1c1b443615a4f4","slug":"america-five-killed-8-wounded-after-shooting-at-florida-s-fort-lauderdale-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फ्लोरिडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में गोलीबारी, पांच की मौत, कई घायल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: फ्लोरिडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में गोलीबारी, पांच की मौत, कई घायल
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 07 Jan 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के पूर्व प्रेस सेक्रेटरी एरी फ्लेचर ने ट्वीटकर इस घटना की जानकारी दी। एनबीसी के मुताबिक देर रात तक यात्रियों और कर्मचारियों को एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही।
विज्ञापन
हालांकि बिना जांच के लोगों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। खौफजदा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बंदूकधारी ने बेहद भीड़भाड़ वाले एयरपोर्ट में लोगों पर गोली बरसानी शुरू कर दी, जिसके बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
फ्लेचर ने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पर थे, तभी एक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल पर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस एयरपोर्ट से किसी को जाने नहीं दे रही है। इलाके को कब्जे में ले लिया है। एनबीसी न्यूज ने बताया कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है।