अपनी मां से बिछड़ी दो साल की बच्ची, ट्रंप परिवार में खलबली, लोगों में बहस शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां से बिछड़ी एक दो साल की बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अमेरिका में ट्रंप की नीति को लेकर बहस शुरू हो गई है। ट्रंप की आव्रजन नीति ने अमेरिका में वैचारिक स्तर पर खलबली मचा दी है। दरअसल, बीते दिनों इस नीति के तहत ही टेक्सास की सीमा पर एक बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई। लेकिन इस खबर को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी मानना को तैयार ही नहीं जबकि मानवाधिकार नीति में खामियां निकाल रहा है।
इस बच्ची के अपनी मां से बिछड़ने का ट्रंप परिवार को भी दुख है। तभी अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की ओर से भी इस मामले पर बयान जारी कर दुख जताया गया है। आम तौर पर राजनीतिक टिप्पणियों से परहेज करने वाली अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने कहा कि सरकार को नई नीति को वापस न लेना पड़े इसके लिए जरूरी है कि प्रवासियों के साथ घट रही ऐसी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।
The photographer who took the now ubiquitous image of a 2-year-old Honduran girl crying while her mother is searched and detained spoke to me about the difficulties of capturing life along the border for @NewsHour: https://t.co/ZsRLc3ZO8H pic.twitter.com/ltveSbZYL3
— Mike Fritz (@mikewfritz) June 17, 2018
अमेरिकी गृह विभाग के अनुसार अप्रैल के आखिरी दिनों से लेकर मई तक, पूरे 6 हफ्तों में अमेरिका में करीब 2 हजार प्रवासी अपने परिवार से बिछड़ गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने नई आव्रजन नीति के तहत अमेरिका आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी से कड़ी जांच का निर्देश दे रखा है, ताकि कोई अवैध रूप से देश में प्रवेश न कर सके। इसका खामियाजा कई परिवारों, खासकर बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
अपनी मां से कैसे बिछड़ी ये बच्ची
एक वेबसाइट के मुताबिक 17 जून को टेक्सास की सीमा पर अमेरिकी पैट्रोल बॉर्डर एजेंट अमेरिका आने वाले सभी आप्रवासियों की जांच कर रहे थे। नई आव्रजन नीति के तहत ये सुरक्षाकर्मी लोगों को उनके वाहन से उतारकर जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान बच्ची की मां के वाहन को भी रोका गया। जांच के दौरान ही बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई। इसी दौरान एक फोटोग्राफर की इस बच्ची पर नजर पड़ी और उसने तस्वीर खींच ली। फोटोग्राफर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सुरक्षा जांच के बाद बस में चढ़ने वाली आखिरी महिला इस बच्ची की मां थी। बच्ची रो रही है।
क्या है विरोध
दो साल की बच्ची के मां से बिछड़ने के बाद अमेरिका में नई नीति पर कई लोगों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। लोगों ने अमेरिकी सरकार से तत्काल इस नीति में बदलाव करने की मांग की है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की पत्नी लारा बुश ने इस घटना को क्रूर और अनैतिक करार दिया है। वहीं अमेरिकी कस्टम और सीमा सुरक्षा विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि वह बच्ची, अपनी मां से बिछड़ी नहीं थी। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख जायद राद अल हुसैन ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवार से बिछड़े बच्चों को तत्काल उनके माता-पिता तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी बच्ची को उसकी मां से अलग कर देना बेशर्मी भरा है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से आग्रह किया कि बच्चों को उनके परिवार से अलग करने की इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।