{"_id":"5bfcc48ebdec22418454f949","slug":"america-did-not-use-tear-gas-on-children-said-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की सफाई, अमेरिका ने बच्चों पर नहीं किया आंसू गैस का इस्तेमाल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की सफाई, अमेरिका ने बच्चों पर नहीं किया आंसू गैस का इस्तेमाल
भाषा, वाशिंगटन
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा बलों को मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े क्योंकि कुछ लोग सीमा को पार करने की कोशिश रहे थे, लेकिन इसका इस्तेमाल बच्चों पर नहीं किया गया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही। संवाददाताओं ने अवैध शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिकी सीमा गश्त अधिकारियों द्वारा मेक्सिको की सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बारे में प्रश्न किया था।
विज्ञापन
इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने नहीं किया। हम इसका (आंसू गैस) इस्तेमाल बच्चों पर नहीं करते।’’ राष्ट्रपति ने जोर दे कर कहा कि उन्हें इसका इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि कुछ लोग सीमा पार करने का प्रयास रहे थे और लब्बोलुआब यह है कि कोई भी हमारे देश में अवैध तरीके से प्रवेश नहीं कर सकता।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मेक्सिको से कहा था कि वह शरणार्थियों को सीमा पार नहीं करने दे। उन्होंने कहा,‘‘ मेक्सिको यह देखना चाहता है कि क्या वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन हमने कुछ समय के लिये सीमा को बंद कर दिया। वे अमेरिका में नहीं आ रहे हैं। वे हमारे देश में नहीं आएंगे।’’
विज्ञापन