फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america defence secretary says pakistan can have economic benefits from India ending terror

अमेरिकी रक्षामंत्री की PAK को सलाह- आतंकवाद को पनाह देना छोड़ो, भारत से मिलेंगे आर्थिक लाभ

Thu, 05 Oct 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 05 Oct 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
america defence secretary says pakistan can have economic benefits from India ending terror
US defence secretary Jim Mattis - फोटो : Reuters
अमेरिका ने इस बार पाकिस्तान को चेतावनी देने की जगह उसके फायदे की बात कही है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यूएस के रक्षामंत्री ने कहा अगर पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देना बंद कर देगा तो उसको भारत से आर्थिक फायदे हो सकते हैं। दरअसल, जिम मैटिस से पूछा गया था कि ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा और पनाह देने से रोकने के लिए क्या करेगा? 
विज्ञापन


इसपर मैटिस बोले भारत का पड़ोसी होने की वजह से उसको आर्थिक, कूटनीतिक दृष्टि से काफी फायदा हो सकता है। मैटिस ने आगे कहा कि जबतक आतंकवाद को मिलने वाली  मदद बंद नहीं होगी तबतक अफगानिस्तान समेत साऊथ एशिया में भारत-पाकिस्तान के आसपास स्थिरीकरण होना आसान नहीं होगा। मैटिस ने यह भी कहा कि आतंकवादियों से लड़ते हुए जितने जवान भारत खो रहा है उतना शायद ही कोई देश खो रहा हो।
विज्ञापन


पढ़ें: OBOR पर भारत के साथ आया US, कहा- विवादित क्षेत्र से गुजर रहा चीन का प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मैटिस ने यह बात सीनेट आर्म्ड सर्विस कमेटी के सामने कही। वहां सीनेटर्स के मन में यह सवाल बार-बार उठ रहा था कि पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने के लिए कैसे मजबूर किया जाए।


इससे पहले मैटिस ने चीन के इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर भी नाराजगी जताई थी। इस विरोध के साथ ही अमेरिका भारत के साथ आकर खड़ा हो गया क्योंकि भारत शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट के विरोध में है।

मैटिस पिछले हफ्ते ही भारत आए थे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। दोनों से मुलाकात के बाद भी मैटिस ने कहा था कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed