फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America : Dead body of Deorge Bush has been kept in Washington

अमेरिका : पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का शव श्रद्धांजलि देने के लिए वाशिंगटन में रखा गया

Tue, 04 Dec 2018 05:12 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Tue, 04 Dec 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
America : Dead body of Deorge Bush has been kept in Washington
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश (फाइल फोटो)

अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के पार्थिव शरीर को ‘अमेरिकी कैपिटल’ में रखा गया है जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके आखिरी दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाकू विमानों के पायलट रहे बुश ने सीआईए के प्रमुख की भी भूमिका निभाई थी। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के समय वह उपराष्ट्रपति थे और बाद में वह व्हाइट हाउस के लिए निर्वाचित हुए। शुक्रवार को 94 वर्ष की उम्र में ह्यूस्टन में उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन


सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कोनेल ने अपने संदेश में कहा, ‘शीत युद्ध और सोवियत संघ के विघटन के दौर में भी उन्होंने हमें सही रास्ते पर रखा। जब फारस की खाड़ी में कानून की रक्षा की जरूरत हुई तब भी उन्होंने हमारा सही मार्गदर्शन किया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्कोनेल ने 1989 से 1993 तक अमेरिकी राष्ट्रपति रहे बुश को याद करते हुए उन्हें देशभक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को भी उतना ही स्थिर रखा जितना वह अपने विमान को स्थिर रखते थे। बुश को चार दिनों तक वाशिंगटन और टेक्सास में श्रद्धांजलि देने के बाद टेक्सास में ही उन्हें गुरुवार को दफनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed