फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America: Cold continues, 21 deaths so far

अमेरिका में प्रचंड ठंड जारी, अब तक 21 की मौत

Sat, 02 Feb 2019 03:28 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 02 Feb 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
America: Cold continues, 21 deaths so far
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में प्रचंड ठंड का प्रकोप जारी है। मध्य पश्चिमी अमेरिका में तापमान माइनस 30-40 डिग्री पहुंच गया है। मिशिगन, आयोवा, इंडियाना, इलिनॉइस, विस्कॉन्सिन व मिनेसोटा में ठंड से मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है। ठंड से करीब 25 करोड़ अमेरिकी प्रभावित हैं। ठंड के खतरनाक होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यदि कोई व्यक्ति पांच मिनट भी बाहर रहे तो उसके अंग हिमदाह का शिकार हो सकते है। 

विज्ञापन


ठंड शिकागो में हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। रेल सर्विस भी रद्द है। बैंक और स्टोर भी बंद हैं। कई जगहों पर वार्मिंग सेंटर खोले गए हैं। ठंड के लिए पोलर वॉर्टेक्स (ध्रुवीय तूफान) जिम्मेदार है। आर्कटिक क्षेत्र में पोलर वॉर्टेक्स से हवाओं में उतार-चढ़ाव के कारण बीते दिसंबर से दुनिया के उत्तरी हिस्से में ठंड असाधारण रूप से बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed