फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america can ban laptop in flight

विमानों में लैपटॉप ले जाने पर पाबंदी लगा सकता है अमेरिका

Mon, 29 May 2017 10:31 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 29 May 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
america can ban laptop in flight
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images

अमेरिका में अधिकारी आतंकवाद के खतरों को देखते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के अपने साथ लैपटॉप रखने पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के प्रमुख जॉन केली ने कहा है कि आतंकवादियों को किसी अमरीकी विमान को उड़ा देने का ख्याल बहुत ज़्यादा अच्छा लगता है और इसलिए ये खतरा बहुत वास्तविक है।

विज्ञापन


अमेरिका ने पहले से ही आठ देशों से अमरीका आने-जाने वाले विमानों में लैपटॉप ले जाने पर पाबंदी लगाई हुई है जिनमें अधिकतर मध्य पूर्व के मुस्लिम देश हैं। दो हफ्ते पहले अधिकारियों ने फैसला किया कि इस पाबंदी को अमेरिका और यूरोप के बीच उड़ने वाले विमानों पर लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन केली की टिप्पणी के बाद अमरीका के उस फैसले को लेकर संदेह पैदा हो गया है।
विज्ञापन


जॉन केली ने टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के साथ एक बातचीत में ये सब बातें कहीं जिसमें उनसे ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में हुए बम हमले के बाद चरमपंथ का सामना करने की कोशिशों को लेकर सवाल पूछे गए। केली ने कहा,"हम अभी भी खुफिया जानकारियाँ हासिल कर रहे हैं। खतरा वाकई बड़ा है और ये किस ओर जा रहा है उसे देखते हुए मैं फैसला करूँगा। "
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने मार्च में आठ देशों की उड़ानों में केबिन में स्मार्टफोन से बड़े किसी भी डिवाइस को ले जाने पर पाबंदी लगा दी थी। ये देश थे - तुर्की, मोरक्को, जॉर्डन, मिस्र, यूएई, कतर, सऊदी अरब और कुवैत। ब्रिटेन ने भी छह देशों की उड़ानों पर ऐसी ही पाबंदी जारी की थी। हालाँकि हवाई सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि विमान के लगेज में बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जाने देने पर उनकी लिथियम बैटरी से आग लगने का खतरा कहीं ज्यादा गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed