फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America calls for Pakistan to arrest Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed

हाफिज की रिहाई पर भड़का अमेरिका, कहा- उसे गिरफ्तार कर गुनाहों की सजा दिलाए पाक

Fri, 24 Nov 2017 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
America calls for Pakistan to arrest Mumbai attack mastermind Hafiz Saeed
हाफिज सईद
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद  की रिहाई पर अमेरिका ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने पाकिस्तान से हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करने को कहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने शुक्रवार को आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद को रिहा कर दिया। उसने हाल ही में अपनी भारत-विरोधी बयानबाजी देना और कश्मीर के लिए लोगों को एकजुट करना शुरू किया था।
विज्ञापन

पाक की बेशर्मी: फूलों से सजी गाड़ी से पहुंचा आतंकी हाफिज, लाहौर में मना जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नौएर्ट ने कहा कि हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद नजरबंदी से रिहा हो गया है। लश्कर औपचारिक तौर पर एक वैश्विक आतंकी संगठन है जिसने अनेक अमेरिकी नागरिकों सहित सैकड़ों निर्दोष नागरिकों को अपने आतंकी हमलों में मार डाला। पाकिस्तान सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह गिरफ्तार हो और उसे उसके अपराधों की सजा मिले।
 
वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की कश्मीर पर की गई टिप्पणी को तवज्जो नहीं दी। मंत्रालय ने कहा कि सईद का बयान आतंकवादियों के एजेंडे को धार देने वाला है जो सीमापार छिपे हुए हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। 

रिहाई के बाद कश्मीर पर दिए गए सईद के बयान पर गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के ऐसे बार-बार दिए जाने वाले वाले बयानों का राज्य की जनता और सुरक्षा एजेंसियां हर बार उचित जवाब देते रहे हैं।  


हाफिज सईद की रिहाई का रास्ता पाकिस्तान ने खुद बनाया
इससे पहले नजरबंदी से रिहाई के बाद सईद ने कहा कि वह कश्मीर के लिए पूरे पाकिस्तान से लोगों को जुटाएगा और कश्मीरियों की आजादी के लिए उनकी मदद करता रहेगा। उसने रैली करते हुए कहा कि वह भारत के खिलाफ जिहाद जारी रखेगा। रिहाई के बाद उसके गुर्गों ने उसका फूलों से स्वागत किया। 

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से मुंबई हमले की जांच के लिए कहा है। भारत ने कहा है कि हाफिज की रिहाई से स्पष्ट है कि आतंकवादियों को सजा दिलवाने में पाक कितना गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed