फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america attacked at IS in syria

IS के ठिकानों पर अमेरिका के हवाई हमले

Tue, 23 Sep 2014 10:50 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
america attacked at IS in syria

पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने सीरिया में मौजूद इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा कि हमले में लड़ाकू विमानों में टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने सीरिया में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी।

एक बयान में जॉन किर्बी ने कहा, "क्योंकि ये हमले इस वक्त जारी हैं, हम इनके बारे में फ़िलहाल और अधिक जानकारी नहीं दे सकते।"

ये हमले हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान के बाद आए हैं जिनमें उन्होंने इस्लामिक स्टेट को 'तबाह' करने का वादा किया था।

अमेरिका पहले ही इराक़ में आईएस पर 190 हवाई हमले कर चुका है। इस्लामिक स्टेट के जिहादियों ने सीरिया और इराक़ के बड़े भू-भाग कब्ज़ा किया हुआ है।

इस्लामिलक स्टेट के डर से पिछले कुछ दिनों में लाखों कुर्द सीरिया से भागकर तुर्की में दाख़िल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed