फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america attack on isis's oil tanker

रूस के बाद आईएस के तेल ट्रकों पर अमेरिका ने किया हमला

Tue, 24 Nov 2015 04:51 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
america attack on isis's oil tanker

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने एक हवाई हमले में पूर्वोत्तर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 238 ईंधन के ट्रकों को तबाह कर दिया है। माना जा रहा है कि अल हसकाह और डेर अज़ ज़ावर के निकट तेल उत्पादन केंद्र के पास ये ट्रक ईंधन भरने के लिए खड़े थे।

विज्ञापन

ऐसी रिपोर्टें हैं कि पहले ड्राइवरों को चेतावनी दी गई, ताकि वे वहाँ से हट जाएं और फिर ट्रकों को नष्ट कर दिया गया। आईएस अपने कब्जे वाले इलाकों से तेल उत्पादन से अच्छी खासी कमाई करता है।

विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सप्ताहंत हुए इस हमले का वीडियो जल्द ही जारी किया जाएगा। पिछले सप्ताह भी इस्लामिक स्टेट के 116 टैंकर नष्ट किए गए थे। पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने बताया कि ये हवाई हमला पहले के हमलों की तरह ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस हमले में किसी भी आम नागरिक के मारे जाने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चल रहे अभियान में तेल टैंकरों को निशाना बनाया जाना एक रणनीति का हिस्सा है। पहले गठबंधन सेना आम नागरिकों पर इसके असर को देखते हुए तेल टैंकरों को निशाना नहीं बनाती थी।


अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने 2014 में सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे। पेरिस में हुए हमले के बाद इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमलों में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed