फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america and russia fight with each other on the issue of syria chemical attack

सीरिया रासायनिक हमले पर आपस में उलझे अमेरिका और रूस

Wed, 11 Apr 2018 09:32 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 11 Apr 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
america and russia fight with each other on the issue of syria chemical attack

सीरिया में आम लोगों पर हुए रासायनिक हथियारों के हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक आपात बैठक के दौरान अमेरिका और रूस आपस में उलझ गए। अमेरिका ने कहा कि रूसी सरकार के हाथ सीरियाई बच्चों के खून से रंगे हैं। वहीं रूस ने इन हमलों की खबरों को फर्जी करार दिया।

विज्ञापन


सीरिया के डूमा में नागरिकों पर रासायनिक हथियारों से हमले की खबरें सामने आने के बाद बुलाई गई यूएनएससी की इस आपात बैठक में सुरक्षा परिषद के सदस्यों और अधिकारियों ने ऐसे हथियारों के इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं से शीत युद्ध के बाद विश्व शक्तियों के बीच तनाव में तेजी से इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

 
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि वह सभी हत्याओं की तस्वीरें दिखा सकती हैं। सुरक्षा परिषद इन्हें देखे लेकिन इससे क्या होगा जब हमलों के जिम्मेदार दैत्यों की कोई अंतरात्मा ही नहीं बची है। मारे गए निरीह बच्चों की तस्वीरें देखकर भी वे पत्थर दिल लोग नहीं पिघलने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने कहा कि बिना जांच के ही हमले की जिम्मेदारी का बोझ रूस और ईरान पर डाला जा रहा है। जबकि डूमा में सरीन या क्लोरीन के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ‘ऑर्गेनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस’ के विशेषज्ञों को तुरंत दमिश्क जाकर स्थितियों का निरीक्षण करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed