{"_id":"9d51898b7e8a1c74b22aa4a286cb3dc1","slug":"america-against-is-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के खिलाफ एकजुट है अमेरिका: ओबामा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस के खिलाफ एकजुट है अमेरिका: ओबामा
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सीरिया के उदारवादी विद्रोहियों को 50 करोड़ डॉलर की मदद की योजना को संसद मिले समर्थन ने दुनिया को दिखा दिया है कि इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका एक है।
विज्ञापन
ओबामा इस योजना को अमरीकी सीनेट का अनुमोदन मिलने के बाद बोल रहे थे। प्रतिनिधिसभा इस योजना को एक दिन पहले ही पारित कर चुकी है।
अमेरिका लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को इराक में आईएस के ठिकानों पर हमला जारी रखा। अमेरिका अब सीरिया पर भी हवाई हमले कर सकता है। लेकिन ओबामा ने किसी भी देश में जमीनी कार्रवाई न करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''मध्य-पूर्व में अमेरिका सैनिकों की जमीनी लड़ाई के बिना हम अपने सहयोगियों के साथ मिल कर आईएसआईएल को तबाह कर सकते हैं''।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने भी कहा था कि वो जिहादियों से लड़ने के लिए इराक सरकार की हवाई सहयोग की अपील से सहमत हैं। लेकिन वो सीरिया में ऐसा नहीं चाहते हैं।