{"_id":"59ff067c4f1c1b60678b94a9","slug":"america-a-sikh-mayoral-candidate-has-been-labelled-a-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में मेयर पद के सिख उम्मीदवार को बताया गया आतंकी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में मेयर पद के सिख उम्मीदवार को बताया गया आतंकी
एजेंसी/ न्यूयार्क
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूजर्सी में मेयर पद के चुनाव में उठे एक सिख उम्मीदवार को आतंकवादी करार देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन
होबोकेन के मेयर चुनाव में पहली बार कोई सिख उम्मीदवार खड़ा हुआ है। न्यूयार्क डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, सिख उम्मीदवार रविंदर भल्ला पर निशाना साधते हुए बीते शुक्रवार देर रात कार के शीशों पर ये पोस्टर लगाए गए। पोस्टर पर लिखा गया था, ‘अपने शहर में आतंकवाद को हावी मत होने दीजिए।’
विज्ञापन
पढ़ें- कनाडा में भारतीय मूल का सिख बना न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख नेता
विज्ञापन
इस घटना पर भल्ला ने कहा, ‘हम होबोकेन में नफरत को नहीं जीतने देंगे। मैं इस मौके पर एक-दूसरे और अपने बच्चों को विविध समुदाय में रहने के उस मूल्य के बारे में बताना चाहता हूं जहां हमारी परख अपने चरित्र से होती है, न कि रंग या पूजा पद्धति से।’
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये पोस्टर उन पोस्टकार्ड का संशोधित स्वरूप लगते हैं, जो मेयर पद के एक अन्य उम्मीदवार माइक डीफ्यूसको की ओर से लोगों को भेजे गए थे।
दरअसल, पहले के पोस्टकार्ड में भल्ला को हितों के टकराव के मामले का आरोपी बताया गया था। सिख उम्मीदवार को आतंकवादी बताने के इस कदम की सीनेटर कोरी बूकर समेत तमाम लोगों ने निंदा की है।