फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   All rumours are fake, Trump only use on government iphone: White House

तमाम अफवाहें झूठी, ट्रंप के पास सिर्फ एक सरकारी आईफोन: व्हाइट हाउस

Fri, 26 Oct 2018 01:00 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 26 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
All rumours are fake, Trump only use on government iphone: White House
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की उस रिपोर्ट को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास तीन सेलफोन हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के पास सिर्फ एक सरकारी आईफोन है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है।

खुफिया एजेंसियों के हवाले से अखबार ने बुधवार को खबर दी थी कि चीन और रूस ट्रंप की फोन पर होने वाली बातचीत सुनते हैं, क्योंकि वह ‘‘गपशप’’ के लिए अपने असुरक्षित सेलफोन का इस्तेमाल करते हैं। ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को ‘‘फर्जी खबर’’ करार दिया और कहा कि वह कभी-कभार ही अपने सेलफोन का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि वह अपने खबर पर कायम है। ट्रंप ने ट्वीट और व्हाइट हाउस ने देर रात एक बयान के जरिए अखबार की खबर की प्रामाणिकता को चुनौती दी।

अज्ञात सरकारी अधिकारियों के हवाले से अखबार ने दावा किया था कि राष्ट्रपति के पास दो सरकारी आईफोन हैं जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने कुछ बदलाव किए हैं ताकि इन फोन में न्यूनतम खामियां रहें। खबर के मुताबिक, ट्रंप के पास एक तीसरा निजी आईफोन भी है जो दुनिया भर में इस्तेमाल किए जा रहे करोड़ों आईफोन से अलग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने दोहराया कि ट्रंप जब इन सेलफोनों से अपने दोस्तों से बातचीत करते हैं तो चीन और रूस उनकी बातें सुनते हैं। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव हॉगन गिडली ने बताया, ‘‘न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा लिखे गए आलेख में राष्ट्रपति के सेलफोन और इसके इस्तेमाल के बारे में गलत सूचनाएं दी गई हैं। राष्ट्रपति के पास तीन सेलुलर फोन नहीं हैं। उनके पास एक ही सरकारी आईफोन है।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘यह फोन सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करता है। उद्योग साझेदारों की सिफारिशों के साथ इसका प्रबंधन सरकारी निगरानी में किया जाता है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed