{"_id":"d39877e019719b4254650a07bcb7b82d","slug":"al-shabab-s-leader-killed-in-america-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामी गुट अल शबाब के नेता मारे गए: अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
इस्लामी गुट अल शबाब के नेता मारे गए: अमेरिका
Updated Sat, 06 Sep 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सोमालिया के इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब के नेता अहमद आबदी गोदाने की पिछले हफ्ते हुए एक अमेरिकी हमले में मौत हो गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एक काफिले को अपने निशाना बनाया था जिसमें आबदी सफर कर रहे थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि मैदाने जंग से आब्दी का हट जाना अल-शबाब के लिए बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
वो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के वांटेड लिस्ट के एक प्रमुख सदस्य थे और अमेरिका ने उन पर 7 अरब डॉलर का इनाम रखा था।
अमेरिका ने अफ्रीकी यूनियन सेना का तब समर्थन किया था जब उसने साल 2011 में अल-शबाब को मागादेशू से खदेड़ दिया था।
अल क़ायदा समर्थित अल-शबाब संयुक्त राष्ट्र समर्थित सोमालिया की सरकार को अपदस्त करना चाहता है और लगातार सरकारी भवनों को निशाना बनाता रहता है।