{"_id":"5887d63d4f1c1ba333cf5561","slug":"ajit-vardhraj-will-join-donald-trump-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की टीम में एक और भारतवंशी, बना संचार आयोग का प्रमुख","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की टीम में एक और भारतवंशी, बना संचार आयोग का प्रमुख
एजेंसी/शिंगटन
Updated Wed, 25 Jan 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
अजीत वर्धराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में वरिष्ठ पद पर चौथे भारतवंशी की नियुक्ति की है। उन्होंने नेट न्यूट्रैलिटी के मुखर विरोधी अजीत वर्धराज पै को महत्वपूर्ण संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का प्रमुख बनाया है।
44 वर्षीय पै ने कहा, ‘संघीय संचार आयोग का 34वां चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मैं अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत आभारी हूं। सभी अमेरिकियों तक डिजिटल युग का लाभ पहुंचाने के लिए मैं नए प्रशासन, आयोग में अपने साथियों, कांग्रेस के सदस्यों और जनता के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।’
रिपब्लिकन सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि एफसीसी के प्रमुख के तौर पर पै एक योग्य और प्रतिभाशाली लीडर साबित होंगे। उन्होंने कहा, ‘अजीत ब्रॉडबैंड और वायरलेस कनेक्टिविटी की गुणवत्ता के महत्व को समझते हैं। मेरा मानना है कि कंसास प्रांत में पले-बढ़े होने के कारण वह अमेरिका के गांवों की बेहतरी के लिए विशेष योगदान कर सकते हैं। मैं घरों और कारोबार में ही नहीं अस्पतालों और स्कूलों में भी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलकर काम करना चाहता हूं।’
विज्ञापन
पै से पहले ट्रंप संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के तौर पर निक्की हेली, मेडिकेयर एंड मेडिकेड प्रमुख सीमा वर्मा और प्रीत भरारा को अटॉनी नियुक्त कर चुके हैं।