फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   ajit vardhraj will join donald trump team

ट्रंप की टीम में एक और भारतवंशी, बना संचार आयोग का प्रमुख

Wed, 25 Jan 2017 04:03 AM IST
एजेंसी/शिंगटन
एजेंसी/शिंगटन Updated Wed, 25 Jan 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
 ajit vardhraj will join donald trump team
अजीत वर्धराज

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में वरिष्ठ पद पर चौथे भारतवंशी की नियुक्ति की है। उन्होंने नेट न्यूट्रैलिटी के मुखर विरोधी अजीत वर्धराज पै को महत्वपूर्ण संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का प्रमुख बनाया है। 

44 वर्षीय पै ने कहा, ‘संघीय संचार आयोग का 34वां चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मैं अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत आभारी हूं। सभी अमेरिकियों तक डिजिटल युग का लाभ पहुंचाने के लिए मैं नए प्रशासन, आयोग में अपने साथियों, कांग्रेस के सदस्यों और जनता के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।’ 
विज्ञापन


रिपब्लिकन सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि एफसीसी के प्रमुख के तौर पर पै एक योग्य और प्रतिभाशाली लीडर साबित होंगे। उन्होंने कहा, ‘अजीत ब्रॉडबैंड और वायरलेस कनेक्टिविटी की गुणवत्ता के महत्व को समझते हैं। मेरा मानना है कि कंसास प्रांत में पले-बढ़े होने के कारण वह अमेरिका के गांवों की बेहतरी के लिए विशेष योगदान कर सकते हैं। मैं घरों और कारोबार में ही नहीं अस्पतालों और स्कूलों में भी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलकर काम करना चाहता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 पै से पहले ट्रंप संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत के तौर पर निक्की हेली, मेडिकेयर एंड मेडिकेड प्रमुख सीमा वर्मा और प्रीत भरारा को अटॉनी नियुक्त कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed