फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ahead Of PM Modi's Visit, America clears sale of 22 predator drones to India

PM मोदी के दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत को 22 गार्जियन ड्रोन की सौगात

Fri, 23 Jun 2017 09:43 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 23 Jun 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Ahead Of PM Modi's Visit, America clears sale of 22 predator drones to India
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात बेहतर साबित होगी इस बात के संकेत अमेरिका ने दे दिए हैं। मोदी की वाशिंगटन यात्रा से महज तीन दिन पहले अमेरिका ने भारत को 22 गार्जियन ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह सौदा दो से तीन अरब डॉलर का होगा। यह ऐसी पहली डील है, जो अमेरिका ने किसी गैर नाटो सदस्य देश के साथ की है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की वाशिंगटन यात्रा से पहले इस सौदे की मंजूरी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने की दृष्टि से बड़ा फैसला वाला माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अमेरिका ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है और इस फैसले से भारत सरकार को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों के अनुसार भारत इस ड्रोन की खरीदारी के लिए अमेरिका से मंजूरी हासिल करने पर पूरा जोर लगा रहा था। अमेरिका के साथ 22 ड्रोन का सौदा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ था। लेकिन तब से इसकी बिक्री को अमेरिकी सरकार से मंजूरी नहीं मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद अब भारतीय सेना को इस ड्रोन के मिलने से 7500 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर नजर रखने में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने अफगानिस्तान, तालिबान के अलावा कई देशों में आतंकवादियों को खत्म करने में इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल किया था। वाशिंगटन के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पहुंच रहे मोदी अमेरिका के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed