फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after trump new rule immigrant are imprisoned in their house

ट्रंप के नए फरमान के बाद घरों में कैद हुए अप्रवासी, लाखों भारतीय भी शामिल

Thu, 23 Feb 2017 08:31 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Thu, 23 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
after trump new rule immigrant are imprisoned in their house
- फोटो : file photo

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का नया फरमान सुनाने के बाद बिना दस्तावेजों के यहां रह रहे करोड़ों लोग बुरी तरह से डर गए हैं। वे न तो चर्च जा रहे हैं, न किसी स्टोर में शॉपिंग को जा रहे हैं, न डॉक्टरों से मिल रहे हैं और न ही वाहन चला रहे हैं। कई जगह अप्रवासी घरों में कैद हो गए हैं, ताकि कहीं उन पर कोई आरोप लगाकर देशनिकाला न दे दिया जाए। 

विज्ञापन


इन अवैध प्रवासियों में लाखों भारतीय भी शामिल हैं। नए आदेश में अवैध प्रवासियों को आशंका है कि सार्वजनिक स्थलों पर उन्हें किसी भी तरह के अपराध में फंसाकर फौरन अमेरिका से निकालने की कार्रवाई की जा सकती है। इस आदेश के बाद लोगों में डर है कि उन्हें किसी वाहन की टेल लाइट तक टूटी मिलने पर अपराध में फंसाया जा सकता है। कैलिफोर्निया की सेंट्रल वैली में मजदूरी के लिए बिना दस्तावेज के अप्रवासियों को लिया जा रहा है लेकिन ये अप्रवासी अपने बच्चों को स्कूल से छोड़ने के बजाय घर पर ही छोड़कर आए हैं। 
विज्ञापन


कमोबेश यही हालत पश्चिमी फोनिक्स और उत्तरी न्यू जर्सी में भी हैं जहां बड़ी संख्या में भारतीय भी रहते हैं। हालांकि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों के लिए निर्वासन का खतरा हमेशा से बना रहा है लेकिन ट्रंप प्रशासन के नए कानून में तब तक उनके निर्वासन या देशनिकाले का खतरा नहीं है जब तक अप्रवासी किसी गंभीर अपराध में शामिल नहीं पाए जाएं। फिर भी अप्रवासी इस बात से डरे हुए हैं कि सरकार द्वारा उन्हें देश के बाहर करने के लिए कानून को किसी भी तरह से तोड़ा-मरोड़ा जा सकता है। इस डर से लॉस एंजेलिस में कई लोगों ने खुद को अपने घरों में बंद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सिको ने की अमेरिकी अप्रवासी नीति की निंदा

after trump new rule immigrant are imprisoned in their house

करीब 12 वर्ष पहले अल सल्वाडोर से यहां आई 37 वर्षीय मिली ने वाहन चलाना बंद करके खुद को घर में कैद कर लिया है। उसका बेटा ऑस्टिस्टिक रोग से पीड़ित है लेकिन वह डॉक्टर तक से नहीं मिल पा रही है। उसने बताया कि सरकार के लोग हमें हर जगह पर ढूंढ रहे हैं, वे हमें पकड़ने के लिए हर जगह खड़े हैं। उनकी ही तरह और भी कई लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है और उन्हें उम्मीद है कि संभवतया जल्द कोई राह निकलेगी।

मैक्सिको ने की अमेरिकी अप्रवासी नीति की निंदा

मैक्सिको ने गैर-दस्तावेजी अप्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले की निंदा की है। मैक्सिको के विदेश मंत्री लुईस विदेग्रे ने कहा कि एक सरकार द्वारा थोपे गए इस एकतरफा फैसले को उनका देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। यह मामला तब अधिक तूल पकड़ा जब दो शीर्ष अमेरिकी अधिकारी मैक्सिको यात्रा की योजना बना रहे हैं। विदेग्रे ने कहा कि - ‘हम लोग इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह मैक्सिको के हित में नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed