फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after trump new immigrant rule five indians are arrested

ट्रंप के नए कानून का पहला वार, अमेरिका में पांच भारतीय गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 04:38 PM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
एजेंसी / वाशिंगटन Updated Fri, 24 Feb 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
after trump new immigrant rule five indians are arrested
- फोटो : demo photo

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास करने के आरोप में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग वाशिंगटन में मालसोन के करीब से प्रवेश का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन


अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा पुलिस (सीबीपी) ने एक बयान में बताया कि 8 फरवरी को भारतीयों नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने वाले एक कनाडाई नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया है कि पांचों भारतीय नागरिकों को आव्रजन न्यायाधीश के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


आव्रजन न्यायाधीश इस बारे में फैसला करेंगे कि क्या वे अमेरिका में वैध तरीके से रह सकते हैं या नहीं, जबकि कनाडाई संदिग्ध पर मानव तस्करी का मुकदमा चलाया जाएगा और उसके खिलाफ निर्वासन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ‘पांचों भारतीयों के अमेरिका में प्रवेश करने के बाद कनाडा का उक्त व्यक्ति उन्हें भाड़े के एक वाहन में ले जा रहा था। जिन्हें बाद में सीमा पर गश्त कर रहे एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया। इस वाहन चालक एवं संदिग्ध तस्कर का इन अवैध रूप से प्रवेश करने वाले पांचों भारतीयों से कोई संबंध नहीं था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed