फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   After the US and Europe, the storm of the snow storm in Asia

अमेरिका और यूरोप के बाद एशिया में बर्फीले तूफान का कहर

Sun, 07 Jan 2018 06:14 AM IST
वाशिंगटन, बीजिंग, काठमांडु
वाशिंगटन, बीजिंग, काठमांडु Updated Sun, 07 Jan 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
After the US and Europe, the storm of the snow storm in Asia
snow fall - फोटो : amar ujala
अमेरिका और यूरोप के बाद एशिया में भी बर्फीले तूफान ने कहर ढा दिया है। चीन के एंहुई प्रांत में 13 लोग बर्फीले तूफान में मारे गए हैं। उधर, नेपाल के दक्षिणी जिलों में पिछले 48 घंटे में ठंड से नौ लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका की स्थिति हर दिन बद से बदतर होती जा रही है। माउंट वाशिंगटन में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन

 
चीन के अधिकारियों के मुताबिक 2008 के बाद आया यह चीन का सबसे भयंकर तूफान है, जिससे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। 19 करोड़ डॉलर की संपत्ति और 12 करोड़ डॉलर की फसल तबाह हो चुकी है। राज्य की राजधानी हेफेई समेत नौ शहरों जबरदस्त बर्फबारी के चलते आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। एंहुई के अलावा हेनान, हुबई और हेनान जैसे राज्य भी पिछले एक हफ्ते से बर्फबारी की चपेट में हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- अमेरिका में बर्फासुर का कहर, आठ को लील गया
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ का नर्क बन गया है अमेरिका

अमेरिका के माउंट वाशिंगटन इलाके में तो तापमान शून्य से 48 डिग्री नीचे पहुंच गया है। यहां चल रही बेहद ठंडी हवाओं ने हालात बद से बदतर बना दिए हैं। बर्फीले हवाओं से सांस लेना मुश्किल हो गया है। पलकों पर इतनी बर्फ है कि इन्हें झपकाना भी मुश्किल हो गया है। टेक्सास से यहां आए 50 साल के एमी लाफलिन ने भयंकर हालात को बयां करते हुए बस इतना कहते हैं, यह बर्फ का नर्क है। 

बर्फ से जमे कई राज्य

After the US and Europe, the storm of the snow storm in Asia
मुनस्यारी में खलियाटॉप के निचले इलाकों में गिरी भारी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
माउंट वाशिंगटन आब्जर्वेटरी के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक न्यू हैम्पशायर की इन पहाड़ियों पर तापमान -48 डिग्री है, पर 122 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा से ऐसा महसूस हो रहा है कि तापमान -100 डिग्री हो। हालांकि इस खतरनाक इलाके में इस बस कुछ वैज्ञानिक और लोग हैं। 


उधर, अमेरिका का उत्तर-पूर्वी और मध्य-पश्चिम इलाका बर्फ से जमा हुआ है। खासकर जार्जिया और नार्थ कैरोलिना में जीवन अस्त-व्यस्त है। उधर, बम्ब साइक्लोन से बोस्टन, न्यू इंग्लैंड का इलाका आर्कटिक में तब्दील हो गया है। बोस्टन में तो कारें बाढ़ के पानी में जम गई हैं। फ्लोरिडा से मेन के दस लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। 

सड़कों पर जम गई हैं गाड़ियां

पूरे अमेरिकी टूंड्रा में खिड़कियां टूटने लगी हैं, कार की बैटरियां बेकार हो गई हैं। सड़कों पर ट्रक और कारें बंद पड़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed