फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   After Supreme Court verdict on Aadhaar American experts says now Need For Law On Privacy

आधार पर फैसला संतुलित, अब निजता कानून पारित करे भारत : अमेरिका 

Fri, 28 Sep 2018 05:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
After Supreme Court verdict on Aadhaar American experts says now Need For Law On Privacy
आधार वेरिफिकेशन

आधार कार्ड की अनिवार्यता पर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अमेरिकी विशेषज्ञों ने संतुलित बताया है। साथ ही इन विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा कि भारत को अब बिना देर किए डेटा शेयरिंग और निजता कानून को लागू करना चाहिए। 

विज्ञापन


सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही हाथों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने आधार योजना को लांच किया था। इसके बाद 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार को आधार का दायरा बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। 
विज्ञापन


वाशिंगटन स्थित गैर लाभकारी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट’ से जुड़े अनीत मुखर्जी ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आधार पर लंबी और सार्थक बहस का नतीजा है और यही एक लोकतांत्रिक समाज का सबसे अच्छा तरीका होना चाहिए।’ डिजिटल आईडी के विशेषज्ञ मुखर्जी ने कहा, ‘डेटा प्रोटेक्शन और निजता कानून को लागू करने की दिशा में भारत को अभी और काम करने की जरूरत है। जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने अपने फैसले के दौरान माना था कि सबसे अच्छा होने से बेहतर है अद्वितीय होना, लेकिन आधार दोनों की ही इच्छा रखा सकता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर्जी के अलावा सेंटर एलन गेल्ब और काइल नेविस से जुड़े दो विशेषज्ञों ने भी आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह निजता पर कोर्ट के पिछले फैसले समानता और सिद्धांत पर आधारित है। इन विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अब भारत को डेटा शेयरिंग समेत निजता कानून को लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed