फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after strict action promise by trump America stop 255 million dollar financial aid to pakistan

आतंकियों का गढ़ बन चुके पाक को बड़ा झटका, US ने रोकी 1628 करोड़ की आर्थिक मदद

Tue, 02 Jan 2018 10:26 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
 after strict action promise by trump America stop 255 million dollar financial aid to pakistan

पाकिस्तान को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद में बड़ी कटौती करते हुए उसे आईना दिखा दिया है कि उसने झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं किया। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए जाने वाले 255 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद रोक दी है।

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर पाक के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पिछले 15 सालों से पाक को 33 अरब डॉलर की आर्थिक मदद की जा चुकी है, लेकिन उसने इन पैसों का इस्तेमाल आतंकियों को पनाह देने के लिए किया है।
विज्ञापन


ट्विट के साथ ही ट्रंप ने इशारा दे दिया था कि वो आर्थिक मदद को रोक सकता है और ऐसा उन्होंने करके भी दिखा दिया। ट्रंप ने कहा कि वह हमारे शासकों को बेवकूफ समझता रहा है। आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए हम अफगानिस्तान की खाक छानते रहे और पाकिस्तान हमारी मदद करने के बजाय उन्हें सुरक्षित पनाहगाह देता रहा। लेकिन अब और नहीं होगा।’ ट्वीट के जरिये ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती शासकों पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज सईद पर कार्रवाई न होने से खफा है ट्रंप

 after strict action promise by trump America stop 255 million dollar financial aid to pakistan

अमेरिका लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक आतंकी सरगना हाफिज सईद पर पाकिस्तान के कार्रवाई नहीं करने से खफा है। भारत और अमेरिका सईद को मुंबई हमले का मास्टरमाइंड मानते हैं। लिहाजा सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम भी रखा गया है।

​नवंबर में सईद की रिहाई की भी अमेरिका ने कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि उसे फिर से गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि जमात प्रमुख के खिलाफ यदि निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई तो अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों पर भी नए सिरे से विचार किया जा सकता है। समझा जाता है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में सईद की बढ़ती गतिविधियों और फलस्तीन के राजदूत के साथ सभा करने को लेकर भारत के एतराज को भी ट्रंप ने गंभीरता से लिया है।

पहले भी मिल चुकी है चेतावनी
ट्रंप ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि हम पाकिस्तान को अरबों डॉलर दे रहे हैं लेकिन हम जिन आतंकियों से मुकाबला कर रहे हैं, उन्हें वह संरक्षण दिए हुए है। हमें यह नीति अब जल्द ही बदलनी होगी। पाकिस्तान के लिए समाज, शासन और शांति के लिए किए अपने वादे को निभाने का वक्त आ गया है।  दिसंबर में भी अमेरिकी रक्षा मंत्री माइक पेंस ने अफगानिस्तान के अचानक दौरे पर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी और कहा था कि भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के तहत आतंकियों का इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed