वाशिंगटन के आवासीय इलाके में होगा ओबामा का नया ठिकाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल जनवरी में बराक ओबामा जब अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे, तो वह शिकागो स्थित अपने घर जाने की बजाय वाशिंगटन में ही रहेंगे। उनका नया पता व्हाइट हाउस से तीन मील दूर कलोरमा नाम का रिहायशी इलाका होगा, जहां वह और उनका पूरा परिवार नौ बेडरूम वाली एक हवेली में रहेंगे।
कलोरमा स्थित 40 करोड़ की इस हवेली में ओबामा अपने पूरे परिवार के साथ रहेंगे। रियल इस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति यहां हर महीने करीब 14 लाख रुपये किराये के तौर पर चुकाएंगे। बड़े-बड़े कमरों और लकड़ी के सबसे बेहतरीन मार्बल से सजी इस हवेली मेें ओबामा की जरूरत की सारी चीजें हैं।
यहां एक बैकयार्ड भी है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति उनके साथ रहने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को रख सकते हैं। ओबामा के करीबी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
ऐतिहासिक है ओबामा का नया पता
कलोरमा में जहां यह हवेली स्थित है। वहां पहले से ही सुरक्षा के कडे़ इंतजाम हैं। यहां ओमान दूतावास और यूरोपीय संघ के राजदूत का कार्यालय भी है। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी ओबामा राजनयिकों के बीच ही रहेंगे। क्योंकि यहां उनके पड़ोसी अधिकतर राजनयिक ही हैं। दरअसल ओबामा अपनी छोटी बेटी के हाईस्कूल पूरा होने तक वाशिंगटन में ही रहना चाहते हैं। इसीलिए वह शिकागो स्थित अपने घर जाने की योजना 2018 के बाद ही बनाएंगे।
राष्ट्रति बराक ओबामा जिस हवेली में रहेंगे। उसका निर्माण 1928 में उस इंजीनियर ने किया था, जिसे कलोरमा शहर का विस्तार करने का श्रेय दिया जाता है। यही नहीं, यहां कभी पहले विमान रेडियो उपकरण की खोज करने वाले हैमिल्टन मैडोक्स रह चुके हैं। उनके बाद इस घर में उनकी बेटी फिल्म अभिनेत्री मुरियल मैडोक्स रहीं। इसके अलावा इस हवेली के पड़ोस में अमेरिकी राजनीति के कई दिग्गज रहे हैं।