{"_id":"5b3360154f1c1b315d8b77c1","slug":"after-jacket-fiasco-first-lady-melania-trump-will-visit-border-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल आव्रजकों से मुलाकात करेंगी मेलानिया ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बाल आव्रजकों से मुलाकात करेंगी मेलानिया ट्रंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस सप्ताह एक बार फिर अपंजीकृत बाल आव्रजकों से मुलाकात करेंगी। मेलानिया की यह मुलाकात सांसदों द्वारा नयी आव्रजन नीति तैयार किये जाने की पृष्ठभूमि में हो रही है। गौरतलब है कि मेलानिया के पति एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल आव्रजक परिवारों के व्यस्कों को उनके बच्चों से अलग करने के अपने विवादित फैसले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रंप प्रशासन पुरानी नीति के दौरान अपने परिवारों से अलग किये गए 2,300 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से कैसे मिलाएंगे।
विज्ञापन
मेलानिया ने कुछ दिनों पहले अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बच्चों से मुलाकात की थी लेकिन उनके कपड़ों की वजह से उनकी इस मुलाकात को तवज्जों नहीं मिली। उन्होंने हरे रंग की एक जैकेट पहन रखी थी जिस पर सफेद रंग से लिखा था, "आई रियली डोंट केयर। डू यू ?" जिसका मतलब है मैं सचमुच परवाह नहीं करती। क्या आप करते हैं ?
विज्ञापन