{"_id":"5bd14a63bdec2269a369aa62","slug":"after-getting-explosive-equipments-cnn-criticized-the-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक उपकरण मिलने के बाद सीएनएन ने की व्हाइट हाउस की आलोचना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
विस्फोटक उपकरण मिलने के बाद सीएनएन ने की व्हाइट हाउस की आलोचना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
समाचार नेटवर्क सीएनएन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी समाचार नेटवर्क सीएनएन के प्रमुख जेफ जकर ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास मीडिया पर हो रहे हमलों की गंभीरता की समझ नहीं है। बुधवार को सीएनएन के न्यूयॉर्क स्थित ब्यूरो दफ्तर को पांच घंटे के लिए खाली कराया गया था क्योंकि वहां किसी के द्वारा विस्फोटक उपकरण भेजने का पता चला था। सीएनएन ने बुधवार को अपने स्क्रीन पर घोषणा की थी कि उसने एक संदिग्ध पैकेट मिलने के कारण अपना न्यूयॉर्क ब्यूरो खाली कर दिया है।
विज्ञापन
पैकेट ठीक वैसा ही है जैसा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भी भेजा गया। लेकिन ऐसा लगता है कि सीएनएन के कार्यालय में विस्फोटक उपकरण गलत पहचान की वजह से भेजा गया था क्योंकि इस पैकेट में सीआईए के पूर्व निदेशक जॉन ब्रेनन को संबोधित किया गया था, जो लगातार ट्रंप की आलोचना करते रहते हैं।
विज्ञापन
सीएनएन नेटवर्क के कर्मियों में निराशा है क्योंकि नेताओं को जो विस्फोटक उपकरण भेजे गए थे, उसी तरह सीएनएन में भी विस्फोट उपकरण भेजा गया लेकिन प्रशासन यह समझने को तैयार नहीं है कि सीएनएन भी निशाना था।
विज्ञापन
ट्रंप के चुनाव अभियान के अध्यक्ष ब्रैड पार्स्कल ने चंदा मांगने वाले एक ईमेल पर यह कहते हुए माफी मांगी कि यह ईमेल पूर्व नियोजित था और मेल भेजे जाने से पहले विस्फोटक की खबरों का पता नहीं चला था। पार्स्कल ने कहा कि अभियान सीएनएन या किसी के खिलाफ भी हिंसा के व्यवहार को स्वीकार नहीं करता है।
सीएनएन वर्ल्डवाइड के अध्यक्ष जकर ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति और खास तौर पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को यह समझना चाहिए कि उनकी बातें मायने रखती है। अभी तक उन्होंने ऐसी समझ दिखाई नहीं है।’’ व्हाइट हाउस की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।