फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   After death woman give birth to girl child

मौत के बाद महिला ने गर्भ में पल रही बच्ची को दिया जन्म

Wed, 21 Sep 2016 05:54 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Wed, 21 Sep 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
After death woman give birth to girl child
- फोटो : Getty

‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ कहावत उस समय सच साबित हुई, जब अमेरिका में गोली लगने से एक महिला की मौत हो जाने के बाद भी उसने गर्भ में पल रही छह माह की जीवित बच्ची को जन्म दिया। अमेरिका के शिकागो में निर्धारित समय से पहले जन्मी इस अपरिपक्व बच्ची को डॉक्टरों ने बचाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बच्ची का नाम मिरेकल (चमत्कारी बच्ची) रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, 19 वर्षीय पाराशय बियर्ड अपने प्रेमी के साथ रविवार रात कार में बैठी थीं, तभी किसी ने उनके गले में गोली मार दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने पाराशय के गर्भ में पल रही बच्ची को बचा लिया।
विज्ञापन


हालांकि नवजात बच्ची की हालत गंभीर है। इस घटना में पाराशय के प्रेमी की गर्दन और सीने पर भी गोली लगी हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। शिकागो में हुई गोलीबारी की इस घटना को पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed