{"_id":"5c67e476bdec224b575055e4","slug":"after-73-year-toronto-woman-returned-the-book-to-the-us-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने 73 साल बाद अमेरिका की लाइब्रेरी में वापस की किताब, मांगी माफी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
महिला ने 73 साल बाद अमेरिका की लाइब्रेरी में वापस की किताब, मांगी माफी
Sat, 16 Feb 2019 03:52 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोरंटो की एक महिला ने 73 वर्ष बाद अमेरिका की लाइब्रेरी में किताब वापस की है। 75 वर्षीय महिला मैरी कोंडो ने इस संबंध में बताया कि उनका बचपन अमेरिका के मैरीलैंड के मोंटगोमरी में बीता है। साल 1945 में जब वह दो साल की थीं, तब अपनी मां के साथ घर के पास लाइब्रेरी गई थी।
विज्ञापन
उस वक्त उनके नाम पर द पोस्टमैन नाम की किताब जारी की गई थी। जो बाद में वह टोरंटो शिफ्ट हो गईं। हाल ही में अलमारी में सफाई के दौरान उन्हें वो किताब नजर आई। जिसके बाद उन्होंने माफीनामा लिखा और लाइब्रेरी पहुंचकर किताब लौटाई।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि लाइब्रेरी की तरफ से महिला से कोई जुर्माना नहीं लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी कोंडो ने लाइब्रेरी को पत्र लिखकर कहा कि जब वह दो या तीन साल की थी, तब उनकी मां ने उनके लिए किताब ली थीं। लाइब्रेरियन के रूप में उनके अनुभव ने उन्हें पुस्तक वापस करने के लिए प्रेरित किया। पब्लिक लाइब्रेरी एडमिनिस्ट्रेशन की कार्यवाहक निदेशक अनीता वासलो ने कहा, 'यह निश्चित रूप से हमारी सबसे पुरानी किताब है, जो हमारे पास वापस आ गई है।'
विज्ञापन