फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Action by Pak on terrorist will decide faith of Indo-pak Relations

'आतंकियों पर कार्रवाई से तय होंगे भारत-पाक रिश्ते'

Thu, 11 Feb 2016 06:44 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 06:44 AM IST
विज्ञापन
Action by Pak on terrorist will decide faith of Indo-pak Relations

अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा है कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संबंध तनावपूर्ण हैं। साथ ही इस साल पाकिस्तान के साथ भारत की वार्ता इस बात पर निर्भर कर सकती है कि पाकिस्तान इस हमले से जुड़े लोगों पर किस तरह कार्रवाई करता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक जेम्स क्लैपर ने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति से मंगलवार को कहा, ‘दिसंबर में द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने के बावजूद पाकिस्तान और भारत के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।’
विज्ञापन


क्लैपर ने कहा, ‘भारत में पठानकोट वायुसेना बेस पर जनवरी की शुरुआत में हुए आतंकवादी हमले के बाद 2016 में पाकिस्तान के साथ उसके (भारत) संबंध पाकिस्तान में मौजूद हमले से संबद्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की उसकी  इच्छा पर संभवत: निर्भर करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक को आतंक के खिलाफ और कदम उठाने की जरूरत

Action by Pak on terrorist will decide faith of Indo-pak Relations

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि वह क्लैपर के आकलन से सहमत हैं। किर्बी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने खुद सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह आतंकवादी समूहों के बीच अंतर नहीं करेगा और हम जानते हैं कि वे भी इस खतरे का सामना कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि दोनों पक्ष उस वार्ता को जारी रखें जो उन्होंने शुरू की है।

हम यह बात समझते हैं कि अब भी स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन हम चाहते हैं कि वे वार्ता जारी रखें जो उन्होंने उस स्थिति से निपटने के लिए शुरू की है। उन्होंने कहा कि जो भी देश आतंकवाद का सामना कर रहे हैं, उनके लिए महत्वपूर्ण है कि वे अपने लोगों और अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए कार्रवाई करें।

साथ ही, समाज के लिए खतरनाक ऐसे तत्वों को पनपने से भी रोकें। हाल के वक्त में पाकिस्तान ने आतंकवाद के खात्मे के लिए कई कदम उठाए हैं। लेकिन उसे अभी और कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed