फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   accused officers should be punished says uno on america senate report.

दोषी अधिकारियों पर मुकदमा चले: संयुक्त राष्ट्र

Wed, 10 Dec 2014 08:40 AM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
accused officers should be punished says uno on america senate report.

अमेरिकी सीनेट ने देश की खुफिया संस्था सीआईए को 9/11 के बाद 'बर्बर' तरीकों से पूछताछ का दोषी ठहराया है सीनेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीआईए ने देश को बर्बर तरीकों के जरिए पूछताछ के बारे में गुमराह किया।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पूछताछ बहुत ही खराब ढंग से की गई और इसके जरिए जो जानकारी जुटाई गई वो भरोसे के काबिल नहीं थी। रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया में संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका से कहा है कि दोषी अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि बेन एमरसन ने कहा कि रिपोर्ट से साफ है कि बुश प्रशासन के दौरान नीतियां इस तरह से बनाई गईं जिससे अधिकारों का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ओबामा पहले कह चुके हैं कि पूछताछ के तरीके उनके अनुसार यातनाएं थीं।ओबामा ने कहा है कि पूछताछ के ये तरीके उनके आगे के कार्यकाल में नहीं अपनाए जाएँगे क्योंकि इनसे विदेशों में अमेरिकी हितों को खासा नुकसान हुआ।

उधर सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनन ने जोर देकर गलतियों के बावजूद अल कायदा के संदिग्धों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए तरीकों से हमले रुके और जानें बचीं।

बुश के समय सौ से पूछताछ

accused officers should be punished says uno on america senate report.

सीनेट की यह रिपोर्ट यूं तो 6000 पन्नों ज्यादा की है लेकिन केवल 480 पन्ने ही गोपनीयता की सूची से बाहर हैं। इस रिपोर्ट के कौन से हिस्से सार्वजनिक किए जाएं इस बात पर बहुत खींचातानी हुई।

ओबामा ने राष्ट्रपति बनने के बाद 2009 में इस तरह के पूछताछ कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी। राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में सीआईए ने अल कायदा के करीब 100 संदिग्ध चरमपंथियों से पूछताछ की थी।

इस पूछताछ में कैदियों के सिर को पानी में डुबोना, उन्हें बेइज्जत करना और सोने ना देना जैसे तरीके शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed