फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   according to report 565 migrant children still in custody of American Government

ओआरआर की रिपोर्ट में खुलासा, अभी भी 565 प्रवासी बच्चे हैं अमेरिकी सरकार की हिरासत में

Sat, 18 Aug 2018 10:07 AM IST
वाशिंगटन, भाषा
वाशिंगटन, भाषा Updated Sat, 18 Aug 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
according to report 565 migrant children still in custody of American Government
migration

अमेरिका सरकार ने अभी भी 565 अवैध प्रवासी बच्चों को हिरासत में लिया हुआ है। करीब तीन सप्ताह पहले ही अदालत ने बच्चों को उनके माता पिता और अभिभावकों से मिलाने की समय सीमा तय की थी। उसके वावजूद भी इन बच्चों को हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन


इनमें 24 बच्चे पांच साल के अथवा इससे भी कम उम्र के हैं जिनकी देखरेख स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग का 'शरणार्थी पुनर्वास कार्यालय' (ओआरआर) कर रहा है। ओआरआर की रिपोर्ट के अनुसार 565 बच्चों में से 366 बच्चों के अभिभावक अमेरिका से बाहर हैं जिससे उन्हें मिलाने के काम में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


उसने कहा कि 154 बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों से मिलने की अनिच्छा दिखाई है। इनमें से करीब 180 बच्चों को उनके अभिभावकों के हवाले नहीं किया गया क्योंकि उन्हें (माता-पिता को) बच्चों के लिए खतरा माना गया है और इन्हें कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हिरासत में रखा है, अथवा इन पर अलग से मुकदमें चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मैक्सिको की सीमा पार कर अवैध तरीके से देश में घुसने वाले अभिभावकों से उनके बच्चों को अलग कर दिया गया था। इन बच्चों की संख्या 2,500 से अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed