फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   according to NASA study, fresh water resources are decreasing in north and east India

नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा, उत्तर और पूर्वी भारत में कम हो रहे हैं मीठे पानी के स्रोत

Sat, 19 May 2018 08:27 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sat, 19 May 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
according to NASA study, fresh water resources are decreasing in north and east India

भारत का उत्तर और पूर्वी भारत का इलाका दुनिया की उन जगहों में शामिल है, जहां मीठा जल तेजी से कम हो रहा है। इसका कारण जल स्रोतों का ज्यादा इस्तेमाल है। नासा ने अपनी सैटेलाइटों की मदद से किए हालिया अध्ययन में यह दावा किया गया है। नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के वैज्ञानिक मैट रोडेल और उनकी टीम ने इस शोध के लिए मानव क्रियाओं पर आधारित डाटा का इस्तेमाल किया, जिससे पता लगाया जा सके कि पूरी दुनिया में कहां-कहां मीठे जल के स्रोत में बदलाव हो रहा है और क्यों। 

विज्ञापन


जर्नल नेचर में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि बारिश वाले क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हो रही है और सूखे स्थानों पर सूखा बढ़ गया है। इसके कारण मानव का खराब जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक चक्र हैं। शोध के लिए अमेरिका-जर्मनी के ग्रेविटी रिकवरी और क्लाइमेट एक्सपेरिमेंट (ग्रेस) अंतरिक्ष यान मिशन की मदद ली गई है। दुनिया के 34 इलाकों का अध्ययन और 14 साल के डाटा का इस्तेमाल किया किया गया है।
विज्ञापन


30 से ज्यादा क्षेत्रों में कम हो रहा जल

उत्तर और पूर्वी भारत के अलावा मध्य पूर्व, कैलिफोर्निया, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया की 30 से ज्यादा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां मीठे जल के स्रोत तेजी से कम हो रहे हैं। समस्या गंभीर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिंचाई में खर्च हो रहा पानी

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में गेहूं और धान की फसल की सिंचाई में भूमिगत जल का खूब इस्तेमाल हो रहा है। यही कारण है कि सामान्य बारिश के बावजूद इन इलाकों में पानी के स्रोत कम हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed