फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   A team of engineers and architects from MIT Wins Design competition Contest on Mars City

मंगल पर बसेगा जंगल जैसा शहर और पेड़ पर बसेंगे घर

Tue, 28 Nov 2017 06:36 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 28 Nov 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
A team of engineers and architects from MIT Wins Design competition Contest on Mars City
- फोटो : Mars One

मेसाचुसेटृस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के इंजीनियर और आर्किटेक्ट की टीम ने मंगल पर बसाए जाने वाले शहर की डिजाइन प्रतियोगिता जीत ली है। यह शहर हूबहू जंगल जैसा है। प्रतियोगिता का मकसद भविष्य में लाल ग्रह पर स्थायी शहर बसाना है। 

विज्ञापन



एमआईटी ने अपने डिजाइन को रेडवुड फारेस्ट का नाम दिया। इसमें पेड़ों पर ऐसे घर बनाए गए, जिसमें एक साथ 50 लोग रह सकें। इन घरों में खुली जगह होगी। पेड़ और प्रचुर मात्रा में पानी होगा। रहने की जगह पेड़ों के ऊपर की ओर होगी और नीचे की ओर यानी जड़ों में एक जगह से दूसरी जगह जाने का रास्ता होगा। इस तरह कुल दस हजार लोग एक साथ रह सकेंगे। 
विज्ञापन


ये जड़ों वाले रास्ते लोगों को ब्रह्मांड से आने वाले विकिरण, छोटे उल्कापात और तापमान में एकाएक होने वाले बड़े बदलाव से भी बचाएंगे। शोधकर्ता एमआईटी की सहायक प्रोफेसर कैटलीन मुलर के मुताबिक मंगल पर उनका यह शहर बिल्कुल जंगल जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मिलने वाली बर्फ, पानी, मिट्टी और सूरज की रौशनी से उसे जीवन के अनुकूल बनाया जाएगा। जंगल जैसी डिजाइन इस बात का प्रतीक है कि प्रकृति का विस्तार होगा। धीरे-धीरे ये घर पूरे मंगल पर फैल जाएंगे।  


सब कुछ पानी से होगा संभव
शोधकर्ताओं के मुताबिक हर पेड़ वाला घर सूरज से ऊर्जा ग्रहण करेगा और इस ऊर्जा का इस्तेमाल पानी को एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक ले जाने में करेगा। वहीं इस डिजाइन का इस्तेमाल धरती पर जीवन को आसान बनाने में भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed