फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   A nasa mission to touch the sun launches today

अब सूर्य के बारे में गहराई से जान सकेंगे आप, नासा भेजेगा विशेष अंतरिक्ष यान

Sat, 11 Aug 2018 01:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
A nasa mission to touch the sun launches today

दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक नासा ने पहली बार सूर्य का बिल्कुल नजदीक से अध्ययन करने के लिए एक मिशन लॉन्च किया है। नासा एक अंतरिक्ष यान भेजेगा, जो सूर्य के नजदीक जाकर उसके आसपास के वातावरण, स्वभाव और सूर्य की कार्यप्रणालियों को समझने की कोशिश करेगा। नासा ने इस मिशन का नाम 'पार्कर सोलर प्रोब' रखा है। 

विज्ञापन


इसे शनिवार को ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसकी लॉन्चिंग नहीं हो सकी। अब इसे रविवार को दोबारा लॉन्च किया जाएगा।

सबसे खास बात ये थी कि आज सूर्य ग्रहण भी है और आज ही के दिन नासा ने अपना अंतरिक्ष यान सूर्य के अध्ययन के लिए भेजना उचित समझा था, लेकिन आज ये संभव हो नहीं सका। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है। ये सूर्य ग्रहण धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा यानी कि भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


नासा की अपने अंतरिक्ष यान को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 3 मिनट पर लॉन्च करने की योजना थी। यह कुछ महीनों के बाद सूर्य के करीब पहुंचेगा। यह सूर्य की सतह से करीब 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले आज तक कोई भी अंतरिक्ष यान सूर्य की अनंत गर्मी और प्रकाश के कारण इतना करीब से नहीं गुजरा है, जितना कि यह यान गुजरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यान को पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली परिचालन प्रक्षेपण वाहनों में से एक यूनाइटेड लॉन्च अलायंस डेल्टा 4 हैवी रॉकेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन पर 1.4 बिलियन डॉलर का खर्च आया है। अगर ये मिशन सफल रहता है तो हमें दुनिया के अस्तित्व के बारे में पता लगाने में और भी आसानी हो जाएगी।


साल 2024 तक यह यान 6.4 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय कर सूर्य के 7 चक्कर लगाएगा। इस यान को थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है। यह पृथ्वी के मुकाबले तीन हजार गुना अधिक गर्मी को सहन कर सकता है। इसे इस तरीके से बनाया गया कि यह सोलर एनर्जी को सोंख लेगा और उसे विक्षेपित कर देगा। इस यान में एक वाटर कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जो इस यान को सौर ऊर्जा से नष्ट होने से बचाएगा और यान का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखेगा। 

सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed