{"_id":"58cbd8874f1c1b275a32a4e6","slug":"a-mcdonald-s-twitter-account-insulted-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैकडी के ट्विटर अकाउंट ने ट्रंप को कहा बुरा-भला, कंपनी ने मांगी माफी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मैकडी के ट्विटर अकाउंट ने ट्रंप को कहा बुरा-भला, कंपनी ने मांगी माफी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Fri, 17 Mar 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
तस्वीर realdonaldtrump के इंस्टाग्राम से
- फोटो : Instagram
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के वक्त से ही डोनाल्ड ट्रंप लगातार एक बड़े तबके के निशाने पर रहे हैं। अब भी कई अमेरिकी और गैर-अमेरिकी ट्रंप को बतौर राष्ट्रपति स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं। ट्रंप को खिलाफ आलोचना को हवा देने में कई बार उनके खुद के फैसले भी रहे हैं। अब फास्ट फूड चैन के एक बड़े रेस्टोरेंट मैकडोनाल्ड्स ने ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया जगत में खलबली मचा दी है।
आरोप है कि रेस्टोरेंट के एक ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। मीडिया रिपोर्टों के स्क्रीनशॉट में दिखाए गए ट्वीट के मुताबिक मैक डोनाल्ड्स की तरफ से कहा गया, ''तुम दरअसल राष्ट्रपति पद के लिए एक घृणित बहाना हो और हम बराक ओबामा को फिर से राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं। तुमसे कुछ न हो पाएगा।

Trending Videos
मैकडी ने मांगी माफी
साभार- द वॉशिंगटन पोस्ट से
ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर मैक डोनाल्ड्स ने माफी मांगी। रेस्टोरेंट प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि उनके ट्विटर अकाउंट को हैक कर इस करतूत को अंजाम दिया गया। इस बारे में प्रबंधन की तरफ से जांच जारी है।
Twitter notified us that our account was compromised. We deleted the tweet, secured our account and are now investigating this.
— McDonald's (@McDonaldsCorp) March 16, 2017
Based on our investigation, we have determined that our Twitter account was hacked by an external source. Read more: https://t.co/X5NwVI5sKp
— McDonald's (@McDonaldsCorp) March 16, 2017