फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   A man marriage with smartphone in America.

OMG: जब एक युवक ने कर ली अपने स्मार्टफोन से ही शादी

Thu, 30 Jun 2016 09:14 AM IST
एजेंसी/लॉस एंजिलिस
एजेंसी/लॉस एंजिलिस Updated Thu, 30 Jun 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
A man marriage with smartphone in America.
कहते हैं प्यार अंधा होता है पर इंसान अगर स्मार्टफोन से शादी कर ले तो इसे क्या कहेंगे आप। जी हां, लास वेगास में ऐसा ही एक अजीबोगरीब शादी समारोह हुआ।
विज्ञापन


जहां एक व्यक्ति को अपने सेलफोन से दीवानगी इतनी थी कि व्यक्ति ने उसे अपनी पत्नी के तौर पर कबूल कर लिया। बाकायदा चर्च में शादी समारोह हुआ।

कलाकार-निर्देशक आरोन चेरवेनक सूट पहने थे जबकि उनकी दुल्हन यानी स्मार्टफोन को कवर से सजाया गया था।

चर्च के पादरी केली ने दूल्हे से कहा, 'आरोन क्या तुम इस स्मार्टफोन को पत्नी स्वीकार करते हो और क्या तुम वादा करते हो कि इसे प्यार करोगे। पत्नी का सम्मान करोगे, उसे खुश रखोगे और वफादार बने रहोगे।'

अमेरिका में एक व्यक्ति ने की खास शादी

A man marriage with smartphone in America.
आरोन ने कहा, जी मैं वादा करता हूं। बाद में पादरी ने बताया कि उन्होंने कई शादियां कराई हैं पर यह उन सबसे अलग थी।

उन्होंने कहा कि आरोन ने स्मार्टफोन से शादी कर यह बताने की कोशिश की है कि इंसान आज स्मार्टफोन पर कितना निर्भर हो गया है। आज लोग बिना स्मार्टफोन के रह नहीं पाते।

आरोन ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा कि स्मार्टफोन से मेरा नाता काफी पुराना है। हम अपने फोन से भावनात्मक रूप से भी जुड़े होते हैं। यह कई तरह की खुशियां भी देता है।

वैसे इस शादी को अमेरिका के नेवादा प्रांत की सरकार द्वारा कानूनी मान्यता नहीं मिली है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:-




Published By: Ruchir Shukla
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed