{"_id":"5c01abd5bdec22416713967f","slug":"a-7-0-magnitude-earthquake-just-shook-alaska","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलास्का में आया जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता दर्ज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अलास्का में आया जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता दर्ज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर (एपी) अलास्का के एंकरेज और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। भूकंप से सड़कों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
यहां 7.0 और 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत भर गई वे अपने घरों से निकल कर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए शहर के दक्षिण में स्थित द्वीपों और तटीय क्षेत्रों के लिए संक्षिप्त समय के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई। हालांकि सुनामी नहीं आई और तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूंकप का पहला तगड़ा झटका एंकरेज से 12 किलोमीटर उत्तर में महसूस किया गया। एंकरेज अलास्का का सबसे बड़ा शहर है और यहां की कुल आबादी तीन लाख है। वहीं भूकंप के पहले झटके के कुछ मिनट बाद ही 5.7 तीव्रता के अन्य तेज झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप के बाद कई घंटों के लिए उड़ान सेवा रद्द कर दी गईं।

Officials have canceled a tsunami warning for southern Alaska that was issued following the 7.0-magnitude earthquake, reports news agency AP
— ANI (@ANI) November 30, 2018