{"_id":"4b02b674-50ad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"99-percent-cut-in-salary-of-apple-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐपल के बॉस की सैलरी में 99 % कटौती","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ऐपल के बॉस की सैलरी में 99 % कटौती
बीबीसी
Updated Fri, 28 Dec 2012 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट फोन और कंप्यूटर बनाने वाली नामी कंपनी ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक की तनख्वाह में 99 फीसदी की कटौती की गई है। पिछले साल उन्हें वेतन के तौर पर 37.8 करोड़ डॉलर मिले थे, जबकि इस साल वो अपने घर 14 लाख डॉलर ही ले गए।
विज्ञापन
आईफोन बनाने वाली कंपनी के मुखिया कुक ने कहा है कि उन्हें 2012 में 14 लाख डॉलर वेतन और 28 लाख डॉलर बोनस के तौर पर मिले। पिछले साल उन्हें मिला ज्यादातर धन मुख्य कार्यकारी बनने के नाते दिए गए शेयरों से प्राप्त हुआ और ऐपल ने कहा है कि अब उन्हें नए शेयर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
वेतन में कटौती
पिछले साल ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के निधन के बाद कंपनी के प्रमुख बने कुक को 37 करोड़ डॉलर की राशि से ज्यादा के शेयरों के रूप में बोनस दिया गया। इस तरह वो अमेरिका में सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाले कंपनी प्रमुख बन गए। उनका मूल वेतन नौ लाख डॉलर था, जबकि उनसे पहले स्वीव जॉब्स सालाना 1 डॉलर वेतन लेने के लिए मशहूर थे।
विज्ञापन
कुक का वेतन बढ़ा कर 14 लाख डॉलर किया गया और जब कंपनी का फायदा 61 प्रतिशत बढ़ कर 41.7 अरब डॉलर हो गया तो उन्हें उनके वेतन का 200 प्रतिशत वोनस दिया गया। ऐपल के बयान में कहा गया है कि कुक की सिफारिशों के अनुसार कंपनी ने सीईओ और गैर-कर्मचारी निदेशकों के लिए शेयरों के स्वामित्व से जुड़े दिशानिर्देश अपनाए हैं। इनके तहत कुक कंपनी के कॉमन शेयर के ही मालिक बन सकते हैं जो उनके मूल के वेतन के दस गुने के बराबर हैं।